Greater Noida News (2 मई 2026): ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने क्षेत्र के गांवों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ते हुए उन्हें “स्मार्ट विलेज” के रूप में विकसित करने की बड़ी घोषणा की है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि गांवों के निवासी भी बेहतर सड़क, स्वच्छ पानी, डिजिटल शिक्षा और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का लाभ उठा सकें। प्राधिकरण ने इस दिशा में 15 और गांवों को योजना में शामिल करते हुए लगभग ₹45 करोड़ के बजट को मंजूरी दी है।
प्राधिकरण इससे पहले पहले चरण में 14 गांवों—मायशा, घरबारा, गंगोला, लाडपुरा समेत कई गांवों में स्मार्ट विलेज परियोजना पर काम शुरू कर चुका है, जिनमें से कई गांवों में विकास कार्य लगभग पूरे होने की स्थिति में हैं। अब दूसरे चरण में 15 नए गांवों को जोड़ा गया है, जिनके विकास कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू की जा रही है।
योजना के तहत विकास कार्यों को दो चरणों में बांटा गया है। पहले चरण में गांवों को पक्की सड़कें, आधुनिक सीवर लाइनें, नालियां और हर घर तक शुद्ध पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही जलभराव की समस्या को खत्म करने के लिए सीवर लाइनों को मुख्य एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) से जोड़ा जाएगा।
दूसरे चरण में गांवों को डिजिटल और सामाजिक सुविधाओं से जोड़ा जाएगा। इसके तहत गांवों में ई-लाइब्रेरी, वाई-फाई हॉटस्पॉट, स्मार्ट क्लासरूम, युवाओं के लिए कौशल विकास केंद्र और खेल मैदान विकसित किए जाएंगे। इससे ग्रामीण युवाओं को शिक्षा और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
इसी के साथ न्यू नोएडा परियोजना के तहत 80 गांवों की जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। किसानों के लिए राहत की बात यह है कि प्राधिकरण ने ₹4300 प्रति वर्ग मीटर की दर से मुआवजे को मंजूरी दी है, जो यमुना प्राधिकरण की दरों के बराबर है। प्रथम चरण में लगभग 15 गांवों की 3165 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में शामिल की गई है।
इसके अलावा पतवाड़ी गांव के पास लगभग 5 एकड़ जमीन पर श्रमिकों के लिए 2500 फ्लैट्स बनाने की योजना भी तैयार की गई है। इससे स्थानीय मजदूरों और कामगारों को बेहतर आवास सुविधा मिल सकेगी।
ग्रेटर नोएडा के गांवों के लिए यह योजना बुनियादी ढांचे, डिजिटल सुविधाओं, शिक्षा, रोजगार और किसानों के आर्थिक हितों को मजबूत करने वाली मानी जा रही है। स्मार्ट विलेज और न्यू नोएडा जैसी परियोजनाएं आने वाले समय में क्षेत्र की ग्रामीण अर्थव्यवस्था और जीवन स्तर को नई दिशा देंगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।