सेंट स्टीफंस कॉलेज पहुंचे एलजी तरनजीत सिंह संधू, छात्रों को पढ़ाया राष्ट्रसेवा का पाठ
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (02 May 2026): दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने सेंट स्टीफंस कॉलेज का दौरा किया, जहां उन्होंने Annual Dismissal Service कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज के साथ अपने पुराने जुड़ाव को याद करते हुए कहा कि यहां बिताए गए पल उनके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण और समृद्ध अनुभवों में शामिल रहे हैं। कॉलेज परिसर में कदम रखते ही उन्हें अपने छात्र जीवन की कई यादें ताजा हो गईं।
उन्होंने कहा कि कॉलेज के परिचित गलियारों में घूमते हुए उन्हें पुरानी चर्चाएं, कक्षाओं में हुई सीख, जीवंत बहसें और दोस्तों के साथ बिताए गए यादगार पल याद आ गए। संधू ने बताया कि सेंट स्टीफंस कॉलेज न सिर्फ शिक्षा का केंद्र रहा है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण और विचारों के आदान-प्रदान का भी एक महत्वपूर्ण मंच रहा है, जिसने उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की दिशा दी।
कार्यक्रम के दौरान उपराज्यपाल ने 2026 के ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें विनम्रता के साथ उत्कृष्टता हासिल करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज के युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें अपनी क्षमताओं का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करना चाहिए। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे अपने ज्ञान, कौशल और चरित्र के बल पर समाज और देश की सेवा करें।
अंत में तरनजीत सिंह संधू ने स्नातक हो रहे सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे कॉलेज की समृद्ध विरासत, बौद्धिक परंपरा और विशिष्ट पहचान को आगे बढ़ाएं। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये छात्र अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता हासिल करेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे, साथ ही सेंट स्टीफंस कॉलेज की गौरवशाली परंपरा को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।