3 मई को ‘Noida, I Care’ अभियान का होने जा रहा है भव्य शुभारंभ

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (01/05/2026): शहर में नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देने और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘Noida, I Care’ अभियान के तहत शुक्रवार को नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में शहर के पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों और विभिन्न संस्थानों के सदस्यों ने भाग लिया।

प्रेस वार्ता के दौरान अभियान की रूपरेखा, उद्देश्य और आने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। आयोजकों ने बताया कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, ट्रैफिक व्यवस्था, प्रदूषण नियंत्रण और नागरिक जागरूकता जैसे मुद्दों पर व्यापक स्तर पर काम करेगी। साथ ही, इस अभियान के माध्यम से सरकारी संस्थानों, कॉर्पोरेट सेक्टर, गैर-सरकारी संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों और आम जनता को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर नोएडा लोकमंच के अध्यक्ष प्रभात कुमार ने कहा कि यह अभियान आम नागरिकों को शहर के विकास से सीधे जोड़ने का कार्य करेगा और उनमें जिम्मेदारी की भावना को और सुदृढ़ बनाएगा। वहीं, महासचिव महेश सक्सेना ने इसे जनभागीदारी आधारित पहल बताते हुए कहा कि यह अभियान धीरे-धीरे एक बड़े जन-आंदोलन का रूप लेगा, जिसमें हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी जरूरी होगी।

अभियान से जुड़े सदस्य ऋषि प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि ‘Noida, I Care’ के माध्यम से शहर को साफ, सुरक्षित और जागरूक बनाने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

कार्यक्रम में विनोद पांडेय, ब्रह्मपाल नागर, डॉ. प्रवीण, प्रभाकर, विकास डब्लिस, राजेश्वरी थायगराजन, अमित और दिलीप समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने मीडिया प्रतिनिधियों और सभी उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही यह जानकारी भी दी गई कि ‘Noida, I Care’ अभियान का औपचारिक शुभारंभ 3 मई 2026 को किया जाएगा, जिसमें जन-जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।