ग्रेटर नोएडा के जलपुरा में शादी समारोह में हिंसा, बारातियों पर हमला

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (30/04/2026): ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में एक शादी समारोह उस समय हिंसक घटना में बदल गया, जब कुछ स्थानीय दबंगों ने बारात में शामिल लोगों पर अचानक हमला कर दिया। इस दौरान न केवल बारातियों के साथ मारपीट की गई, बल्कि कई वाहनों को भी निशाना बनाकर क्षतिग्रस्त किया गया। घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह घटना सेंट्रल नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जलपुरा गांव में हुई। जानकारी के अनुसार, कोंडली से आई बारात में शामिल लोग समारोह में व्यस्त थे, तभी अचानक कुछ लोगों ने विवाद खड़ा कर दिया। सूरजपुर निवासी योगेंद्र, जो अपने परिवार के साथ इस समारोह में शामिल होने आए थे, ने बताया कि उन्होंने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी की थी। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि कुछ लोग उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट पर उतर आए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने लाठी-डंडों और पत्थरों का इस्तेमाल करते हुए बारातियों को निशाना बनाया। कई लोगों के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। सड़क किनारे खड़ी अन्य गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पीड़ित योगेंद्र ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने सुनियोजित तरीके से विशेष समुदाय की पहचान कर वाहनों को नुकसान पहुंचाया। उनका कहना है कि जिन गाड़ियों पर धार्मिक प्रतीक या देवी-देवताओं की तस्वीरें थीं, उन्हें खासतौर पर निशाना बनाया गया। इसके अलावा कुछ लोगों ने मारपीट के दौरान आभूषण छीनने का भी आरोप लगाया है।

घटना के बाद काफी देर तक क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा। पथराव और हंगामे के कारण सड़क पर यातायात बाधित हो गया और आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले में पीड़ित दीपक की शिकायत पर ईकोटेक-3 थाने में कई नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत में यासीन, युसूफ, वकील, आरिफ, नदीम, आलम, जुनैद, माजिद, सद्दाम, फिरोज, कालू और शोएब समेत अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लिया है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।फिलहाल, इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।