यूपी में स्मार्ट मीटर पर रोक, जानिए कब कटेगा बिजली कनेक्शन

टेन न्यूज नेटवर्क

Uttar Pradesh News (30/04/2026): उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर (Smart Meters) को लेकर बढ़ती शिकायतों के बीच सरकार ने फिलहाल इनके इंस्टॉलेशन पर रोक लगा दी है। साथ ही उपभोक्ताओं (Consumers) को बड़ी राहत देते हुए निर्देश जारी किए गए हैं कि बिजली कनेक्शन 45 दिनों तक बिना कटौती जारी रहेगा।

स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर किन परिस्थितियों में बिजली कनेक्शन काटा जाता है और नेगेटिव बैलेंस होने पर कितने समय तक बिजली का उपयोग किया जा सकता है।

स्मार्ट मीटर प्रणाली के तहत बैलेंस खत्म होने के तुरंत बाद कनेक्शन नहीं काटा जाता। उपभोक्ताओं को पहले बैलेंस रिचार्ज करने का अवसर दिया जाता है। लगातार कई दिनों तक रिचार्ज नहीं करने की स्थिति में ही आगे की कार्रवाई की जाती है।

सरकार के हालिया निर्देशों के अनुसार, 1 किलोवाट तक के कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को विशेष राहत दी गई है। इनका बैलेंस नेगेटिव होने के बावजूद 30 दिनों तक बिजली सप्लाई जारी रहेगी। वहीं 2 किलोवाट के कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन 200 रुपये तक के माइनस बैलेंस पर नहीं काटा जाएगा।

यदि किसी उपभोक्ता का बैलेंस नेगेटिव हो जाता है, तो उसे लगातार मैसेज के माध्यम से सूचना दी जाती है। इसके बाद बकाया राशि जमा करने के लिए 30 दिन का समय दिया जाता है, जिसमें उपभोक्ता अपना बैलेंस पॉजिटिव कर सकता है।

यदि निर्धारित समय में रिचार्ज नहीं किया जाता, तो उपभोक्ता को 3 दिन का इमरजेंसी क्रेडिट पीरियड दिया जाता है। इस दौरान भी बिजली कनेक्शन चालू रहता है। इसके बाद भी भुगतान नहीं होने की स्थिति में बिजली कनेक्शन काटा जा सकता है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।