हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार से बेजुबानों की जान पर संकट, मिले कई कुत्तों के शव
टेन न्यूज नेटवर्क
Uttar Pradesh News (30/04/2026): देशभर में बन रहे हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे (High-Speed Expressway) जहां सफर को तेज और आसान बना रहे हैं, वहीं इन सड़कों पर जानवरों की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। उत्तर प्रदेश का गंगा एक्सप्रेसवे, दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे और हाल ही में शुरू हुआ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे जैसे कॉरिडोर पर वाहनों की रफ्तार 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच रही है।
इतनी तेज गति के बीच अगर कोई कुत्ता या अन्य जानवर अचानक सड़क पर आ जाए, तो ड्राइवर के पास वाहन रोकने या दिशा बदलने का पर्याप्त समय नहीं बचता। ऐसे में टक्कर की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिनमें बेजुबान जानवरों की जान जा रही है।
करीब 213 किलोमीटर लंबे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली से देहरादून का सफर अब 6-7 घंटे के बजाय लगभग 2.5 घंटे में पूरा किया जा सकता है। यह एक्सप्रेसवे बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर जैसे जिलों से होकर गुजरता है। इस एक्सप्रेसवे के कुछ हिस्से घने जंगलों से घिरे हुए हैं। निर्माण के दौरान वन्य जीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 12 किलोमीटर लंबा एलीवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर, अंडरपास और सुरंगों का निर्माण किया गया है।
इसके बावजूद जमीनी स्थिति अलग नजर आ रही है। हाल ही में दिल्ली से सहारनपुर के बीच यात्रा के दौरान एक्सप्रेसवे पर कई स्थानों पर कुत्तों के शव क्षत-विक्षत हालत में पाए गए। ये सभी तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने के कारण मारे गए थे। यह स्थिति संकेत देती है कि हाई-स्पीड सड़कों पर आवारा जानवरों की मौजूदगी लगातार बनी हुई है और उनके लिए बनाए गए सुरक्षा इंतजाम पूरी तरह प्रभावी साबित नहीं हो रहे हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।