स्काई टेक फेज-2 में एओए चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, टीम परिवर्तन ने सभी सीटों पर दर्ज की जीत
टेन न्यूज नेटवर्क
Ghaziabad News (28/04/2026): क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित स्काई टेक फेज-2 सोसाइटी में रविवार को अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) के चुनाव शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। इस चुनाव में “टीम परिवर्तन” के सभी उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी छह सीटों पर जीत हासिल की।
एओए की छह सीटों के लिए कुल 11 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था, जिनमें से अंतिम चरण में 9 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे। लंबे समय के बाद सोसाइटी में मतदान के जरिए प्रतिनिधियों का चयन हुआ, जिससे निवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। सोसाइटी निवासी अनुरंजन श्रीवास्तव के अनुसार, करीब सात वर्षों के अंतराल के बाद एओए का चुनाव विधिवत मतदान प्रक्रिया के माध्यम से कराया गया, जबकि इससे पहले अधिकांश बार आम सभा में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन होता रहा था।
चुनाव के दिन सुबह से ही क्लब हाउस में मतदाताओं की आवाजाही बनी रही। निवासियों ने बैलेट पेपर के जरिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, जो निवासी शहर से बाहर थे, उन्होंने ईमेल के माध्यम से मतदान किया। कुल मिलाकर लगभग 88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो निवासियों की सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है।
पूरी चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में नियुक्त रिटर्निंग ऑफिसर्स (RO) की अहम भूमिका रही, जिनके निर्देशन में मतदान से लेकर मतगणना तक सभी कार्य सुचारू रूप से पूरे किए गए।
चुनाव परिणामों में संजय लाभ, नितिन गुप्ता, कौस्तव पाण्डेय, निशांत वर्मा, निर्मल सिंह और माधव कपूर को भारी मतों से विजयी घोषित किया गया। नव-निर्वाचित सदस्य जल्द ही बैठक कर अपनी नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे और सोसाइटी के रखरखाव, सुविधाओं के विस्तार और विकास योजनाओं को लेकर रूपरेखा तैयार करेंगे। निवासियों को नई एओए टीम से बेहतर प्रबंधन, पारदर्शिता और सोसाइटी के समग्र विकास की उम्मीद है, जिससे आने वाले समय में यहां रहने वाले लोगों को और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।