‘एक पेड़ माँ के नाम’: NDMC का हरित अभियान Earth Day पर और मजबूत

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (22 अप्रैल 2026): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। Nehru Park में आयोजित इस कार्यक्रम में NDMC के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने विदेशी प्रतिनिधियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस मौके पर चहल ने कहा कि “आज एक पेड़ लगाइए, उसे कल संभालिए और आने वाली पीढ़ियों को हरा-भरा भविष्य दीजिए” केवल एक संदेश नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि NDMC इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है, जिसमें हर रविवार सहित अन्य दिनों में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें कई देशों के दूतावासों और उच्चायोगों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें पोलैंड, श्रीलंका, मलेशिया, पुर्तगाल, सेशेल्स, फिलीपींस और गुयाना के प्रतिनिधि शामिल रहे। सभी ने NDMC की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल पर्यावरण संरक्षण में मददगार हैं, बल्कि देशों के बीच आपसी सहयोग और समझ को भी मजबूत करते हैं।

चहल ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान सिर्फ पेड़ लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भावनात्मक रूप से प्रकृति और मातृत्व के सम्मान से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि NDMC ने दिल्ली स्थित विभिन्न दूतावासों को इस अभियान से जोड़ने की पहल की है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके।

कार्यक्रम में NDMC स्कूलों के शिक्षक, बागवानी विभाग के अधिकारी, स्वास्थ्य, सिविल और बिजली विभाग के कर्मचारी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने मिलकर इस पहल को सफल बनाने में योगदान दिया।

अपने संबोधन में चहल ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं। उन्होंने विश्वास जताया कि लोगों की भागीदारी से NDMC राजधानी को और अधिक स्वच्छ, हरित और पर्यावरण के अनुकूल बनाने में सफल होगा।

NDMC का यह प्रयास न केवल दिल्ली को हराभरा बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।