दनकौर के नोरंगपुर गांव में आग का कहर, किसान की झोपड़ी में लगी आग से चार गोवंश की मौत

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (19/04/2026): गौतमबुद्ध नगर के दनकौर क्षेत्र स्थित नोरंगपुर गांव में शनिवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां अचानक लगी आग ने एक किसान की मेहनत पर पानी फेर दिया। खेत में बनी झोपड़ी में आग भड़कने से उसमें बंधे चार गोवंश जिंदा जल गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, किसान बिजेंद्र अपने खेत के पास बनी झोपड़ी में निवास करते हैं। उसी स्थान पर अलग से बनी एक झोपड़ी में उनके गोवंश बंधे हुए थे। शाम के समय अचानक झोपड़ी में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि अंदर बंधे पशु बाहर नहीं निकल सके और गंभीर रूप से झुलस गए। किसान को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वह मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक स्थिति नियंत्रण से बाहर हो चुकी थी।घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चारों गोवंश दम तोड़ चुके थे।

सूचना पर पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू की। अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पीड़ित किसान की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। इस हादसे से किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, साथ ही गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित को उचित मुआवजा देने की मांग की है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।