महिला आरक्षण विधेयक पर सियासी संग्राम: राहुल गांधी के आवास के बाहर बीजेपी का जोरदार प्रदर्शन

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (18 अप्रैल 2026): महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन विधेयक के लोकसभा में पारित न हो पाने को लेकर राजधानी दिल्ली में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के आवास के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति को देखते हुए राहुल गांधी के निवास के आसपास धारा 163 (Section 163) लागू कर दी गई और भारी संख्या में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) व पैरामिलिट्री फोर्स (Paramilitary Force) तैनात की गई।

प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता बैरिकेडिंग (Barricading) पर चढ़कर नारेबाजी करते नजर आए और “राहुल गांधी शर्म करो” के नारे लगाए गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को राहुल गांधी के आवास की ओर बढ़ने से रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की। मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta), सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari), सांसद बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) और दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) भी मौजूद रहे और विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने कई बीजेपी कार्यकर्ताओं को डिटेन (Detain) किया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की धक्का-मुक्की की भी स्थिति बनी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने धीरे-धीरे प्रदर्शनकारियों को हटाकर विरोध प्रदर्शन समाप्त कराया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था (Law & Order) बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई। फिलहाल राहुल गांधी के आवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।