Noida News (18/04/2026): गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने श्रमिक आंदोलन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं में शामिल मुख्य साजिशकर्ता आदित्य आनंद को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र के पर्यवेक्षण में नोएडा पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। जांच में सामने आया था कि श्रमिक धरना-प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ गतिविधियों और हिंसा फैलाने में आदित्य आनंद की अहम भूमिका रही थी। उसे इस पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड माना गया।
घटना के संबंध में थाना फेस-2 में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। वारदात के बाद से वह लगातार फरार था, जिसके चलते न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी किया गया था। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर विभिन्न राज्यों में दबिश दी जा रही थी।
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन का पता लगाया। इसके बाद शनिवार, 18 अप्रैल 2026 को उसे तमिलनाडु के तिरुचापल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी को श्रमिक आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के मामले में एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।