सेक्टर बीटा-1 की सुरक्षा के लिए चारदीवारी का काम जल्द शुरू होगा, प्राधिकरण ने दिए निर्देश
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (18/04/2026): सेक्टर बीटा-1 की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। 17 अप्रैल को सेक्टर की चारदीवारी निर्माण की मांग को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीओ सुमित यादव को ज्ञापन सौंपा गया था। इसके बाद प्राधिकरण के अधिकारियों ने तेजी दिखाते हुए मौके का निरीक्षण किया।
शनिवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के डिवीजन-5 के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश निम, सहायक प्रबंधक कुलदीप शर्मा तथा तकनीकी अधिकारी विकास भाटी ने सेक्टर बीटा-1 का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सेक्टर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चारदीवारी निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के निर्देश अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को दिए।

इस दौरान सेक्टर के पदाधिकारियों ने भी अधिकारियों से मुलाकात कर चारदीवारी निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द शुरू कराने की मांग रखी। सेक्टर के संरक्षक शीतला प्रसाद, अध्यक्ष संगीता शर्मा, महासचिव हरेंद्र भाटी, कोषाध्यक्ष विपिन भाटी (एडवोकेट), उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, सचिव ओमप्रकाश शर्मा, सलाहकार चौधरी जयपाल और धर्मेंद्र सिंह ने अधिकारियों से सुरक्षा कार्यों में तेजी लाने का आग्रह किया।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि चारदीवारी बनने से सेक्टर में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी और बाहरी गतिविधियों पर भी नियंत्रण लगेगा। प्राधिकरण द्वारा जल्द कार्य शुरू किए जाने के आश्वासन के बाद सेक्टरवासियों में उम्मीद जगी है कि उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।