AI हेल्थकेयर में भारत का दम: ‘माउंटेन मैन’ डॉ. भारद्वाज ने रचा गिनीज रिकॉर्ड

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (18 अप्रैल 2026): पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में चिकित्सा सेवाओं के लिए प्रसिद्ध “माउंटेन मैन” डॉ. प्रदीप भारद्वाज ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। इस बार उनकी उपलब्धि “एआई इन हेल्थकेयर” के क्षेत्र में रही, जहां उन्होंने वैश्विक स्तर पर चिकित्सा शिक्षा के एक अनूठे प्रयास का हिस्सा बनकर यह मुकाम हासिल किया।

जानकारी के अनुसार, आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार) के माध्यम से आयोजित “एआई इन हेल्थकेयर” विषय पर यूट्यूब लाइव स्ट्रीम लेसन को दुनिया भर में सबसे अधिक देखा गया, जिसके चलते यह पहल गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुई। इस ऐतिहासिक उपलब्धि में डॉ. भारद्वाज की सक्रिय भागीदारी रही, जो भारत की डिजिटल हेल्थ एजुकेशन की ताकत को दर्शाती है।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के अध्यक्ष और नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज के चेयरमैन, प्रसिद्ध कार्डियोथोरेसिक सर्जन डॉ. अभिजात शेठ द्वारा डॉ. प्रदीप भारद्वाज को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का आधिकारिक प्रमाणपत्र और प्रतिष्ठित पदक प्रदान किया गया। यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि भारत की उभरती स्वास्थ्य शिक्षा प्रणाली के लिए भी गर्व का विषय बन गया है।

गौरतलब है कि डॉ. भारद्वाज इससे पहले भी इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में “पर्सन ऑफ द ईयर” जैसे सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। वे केदारनाथ, बद्रीनाथ, अमरनाथ और कैलाश मानसरोवर जैसे कठिन और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सेवाओं के लिए जाने जाते हैं। पर्वतीय चिकित्सा, आपातकालीन सेवाओं और नवाचार के क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।

इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. प्रदीप भारद्वाज ने कहा कि यह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि दुनिया के लिए एक संदेश है कि भारत एआई आधारित स्वास्थ्य शिक्षा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर के माध्यम से उनका उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता, हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सेवाओं और उन्नत आपातकालीन प्रणालियों को एकीकृत कर देशहित में काम करना है।
डॉ. भारद्वाज की यह उपलब्धि न केवल चिकित्सा क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करती है, बल्कि भारत को वैश्विक स्वास्थ्य शिक्षा के मानचित्र पर और मजबूत पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Jai Hind, Dr Pradeep Bhardwaj CEO – Six Sigma | President – High Altitude Medical Services Kailash, Kedarnath, Badrinath, Amarnath, Shrikhand & Ramjanmbhoomi 📞 9818868727


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।