National News (18/04/2026): महाराष्ट्र के अमरावती से एक गंभीर डिजिटल अपराध (Digital Crime) का मामला सामने आया है, जिसमें 19 वर्षीय अयान अहमद पर बड़ी संख्या में लड़कियों को अपने जाल में फंसाने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने करीब 180 लड़कियों को निशाना बनाया और उनके 350 से अधिक अश्लील वीडियो (Porn Videos) बनाई।
जांच में सामने आया है कि आरोपी कोचिंग क्लासेस के बाहर अपनी बाइक के साथ खड़ा होकर लड़कियों से संपर्क करता था और उन्हें टारगेट बनाता था। इसके बाद वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे Instagram और Snapchat के जरिए उनसे बातचीत शुरू करता था और खुद को अमीर दिखाकर उनका भरोसा जीतता था।
बताया जा रहा है कि आरोपी Snapchat जैसे ऐप्स के “वन-टाइम व्यू” फीचर का फायदा उठाता था। लड़कियों को लगता था कि वीडियो देखने के बाद अपने आप डिलीट हो जाएंगे, लेकिन आरोपी दूसरे फोन या रिकॉर्डिंग टूल्स की मदद से उन वीडियो को रिकॉर्ड कर लेता था।
इस मामले का खुलासा पुलिस जांच के दौरान नहीं, बल्कि आरोपी और उसके दोस्त उजैर के बीच पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद हुआ। विवाद के चलते उजैर ने कथित तौर पर वीडियो लीक कर दिए, जो बाद में WhatsApp ग्रुप्स तक पहुंच गए।
मामले में यह भी सामने आया है कि लंबे समय तक यह गतिविधि चलती रही, लेकिन बदनामी के डर से किसी भी पीड़िता ने शिकायत दर्ज नहीं कराई। आरोपी इसी सामाजिक डर का फायदा उठाकर लड़कियों को ब्लैकमेल करता रहा।
घटना सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज करते हुए 47 कर्मियों की एक विशेष टीम का गठन किया है। वहीं प्रशासन ने आरोपी के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई भी की है।
प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के साथ संवाद बनाए रखें और उनके डिजिटल उपयोग पर नजर रखें, ताकि इस तरह के मामलों से बचाव किया जा सके।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे॥
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।