गौतमबुद्ध नगर में रोजगार का सुनहरा मौका: 21 और 22 अप्रैल को लगेगा जॉब मेला

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar News (18/04/2026): गौतमबुद्ध नगर जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। जिला सेवायोजन कार्यालय, गौतमबुद्ध नगर द्वारा 21 और 22 अप्रैल को रोजगार मेले (Job Fair) का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला ग्रेटर नोएडा स्थित हरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित होगा, जहां सुबह 9:30 बजे से इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू होगी।

जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री ने बताया कि इस रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियां हिस्सा लेंगी, जिन्होंने रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से भर्ती के लिए आवेदन किया है। मेले में स्नातक और स्नातकोत्तर उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए कई पदों पर अवसर उपलब्ध होंगे।

उन्होंने बताया कि 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के उम्मीदवार इस मेले में भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को पहले रोजगार संगम पोर्टल (rojgar sangam.up.gov.in) पर जॉब सीकर के रूप में पंजीकरण करना होगा। इसके बाद निर्धारित तिथि और समय पर मेले में पहुंचकर कंपनियों के समक्ष साक्षात्कार देकर नौकरी पाने का मौका मिलेगा।

पंजीकरण या अन्य किसी प्रकार की समस्या होने पर अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय, आरआई सेंटर, झुंडपुरा सेक्टर-11 नोएडा में संपर्क कर सकते हैं।

जिले के युवाओं के लिए यह रोजगार मेला करियर को नई दिशा देने का बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।