EPCH द्वारा आयोजित हस्तशिल्प एक्सपो (आर्टेफैक्ट्स), जोधपुर-2025 के पहले संस्करण को मिली अभूतपूर्व प्रतिक्रिया
जोधपुर, राजस्थान, 26 जनवरी, 2025: हस्तशिल्प एक्सपो (आर्टेफैक्ट्स), जोधपुर-2025 का पहला संस्करण आज पूरे उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आर्टेफैक्ट्स जोधपुर का आयोजन, हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) ने 23 से 26 जनवरी 2025 तक जोधपुर के बोरानाडा स्थित ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर (टीएफसी) में किया।
ईपीसीएच के अध्यक्ष श्री दिलीप बैद ने कहा, “ईपीसीएच और जोधपुर एवं जयपुर की हस्तशिल्प उत्पादन बिरादरी ने इसकी अच्छी तरह परिकल्पना और व्यवस्था की, इस शो का पहला लगभग 100 से अधिक प्रदर्शकों, क्यूरेटेड डिस्प्ले और कई सहयोगी कार्यक्रमों को एक साथ लाने के बाद सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। आगंतुकों को यहां उत्पादों की विविधता देखकर बेहद खुशी हुई, खास कर वो यहां डिस्प्ले में शिल्प कौशल और उनमें से कुछ की बारीकियों में सामंजस्य को देख कर मंत्रमुग्ध हुए। हमारे प्रदर्शकों ने जो होम डेकोर, फर्नीचर, फर्निशिंग और हाथ से चमड़े के शिल्पों की कई समकालीन और स्टाइलिश शिल्प रेंज पेश की उनमें सस्टेनेबिलिटी एक समान रूप से दिखाई पड़ने वाली अवधारणा थी। सभी उत्पाद वर्तमान और उभरते हुए अंतरराष्ट्रीय बाजारों के ट्रेंड के अनुरूप थे, और इससे उनकी अधिक मांग थी।”
ईपीसीच के महानिदेशक और अध्यक्ष-आईईएमएल डॉ. राकेश कुमार ने कहा, “जोधपुर में खिली धूप के बीच इस मेले के सभी चार दिन, बिजनेस एन्क्वायरी, आर्डर को अंतिम रूप देने और साइट पर ही खरीदारी करने के कारण सभी व्यस्त दिखे, काफी चहल पहल रही और इससे उत्साह का माहौल बना रहा। यह सभी प्रतिभागियों के लिए संतुष्टिदायक अनुभव रहा।”
ईपीसीएच की प्रशासनिक समिति (सीओए) के सदस्य श्री हंसराज बाहेती ने कहा, “इस मेले में लगभग 10,000 आगंतुक आए। खुदरा और घरेलू वॉल्यूम खरीदारों के अलावा, होटल व्यवसायी, आर्किटेक्ट, डिजाइनर, ई-टेलर और लाइफस्टाइल क्षेत्र के पेशेवर भी इनमें शामिल थे। इन आगंतुकों ने मेले में प्रदर्शित विविधता और क्वालिटी पर अपनी प्रसन्नता जाहिर की।”
उन्होंने आगे कहा कि “आगंतुकों ने कारीगरों के हैंड ब्लॉक प्रिंटिंग और लकड़ी पर गूढ़ नक्काशी के लाइव प्रदर्शनों का भी आनंद लिया और कारीगरों के अनूठे काबिलियत और उनके सफल काम के पीछे की कहानियों की बहुत अधिक प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में फुटवियर डिजाइन ऐंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) के द्वारा शानदार फैशन शो, साहित्य कला अकादमी द्वारा राजस्थानी लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्थानीय लोकप्रिय बैंड, मो-हिट और निनाद के द्वारा मंत्रमुग्ध करने वाला लाइव संगीत प्रदर्शन भी शामिल था।”
ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक श्री आर. के. वर्मा ने कहा, “हम इस मेले के पहले संस्करण का उद्घाटन करने के लिए भारत सरकार के माननीय केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत के आभारी हैं, साथ ही संसदीय कार्य एवं न्याय विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री जोगाराम पटेल और राजस्थान सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य, खेल एवं युवा मामले, कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता और नीति निर्माण मंत्री श्री के. के. विश्नोई और अन्य गणमान्य अतिथियों के भी आभारी हैं। प्रदर्शकों के साथ गणमान्य अतिथियों की बातचीत, उनके उत्पाद प्रदर्शन की सराहना और आयोजन टीमों की सराहना करना वास्तव में बहुत उत्साहजनक रहा है। इस मेले का आयोजन चुनौतियों से भरा था लेकिन जोधपुर एवं जयपुर क्षेत्र के सदस्यों के समर्थन ने इसे खूबसूरती से आगे बढ़ाया और इस चार दिवसीय संस्करण को जोधपुर एवं जयपुर के हस्तशिल्पों के साथ-साथ यहां के सांस्कृतिक धरोहर के एक अनूठे प्रतिनिधित्व के रूप में चलाया। इस मेले को मिली प्रतिक्रिया और खास कर हमारे प्रदर्शकों, शिल्पकारों और उभरते हुए उद्यमियों के उत्साह से भरे स्वागत से हम रोमांचित हैं।”
टिप्पणियाँ बंद हैं।