नोएडा में मजदूरों का उग्र प्रदर्शन | अब स्थिति नियंत्रण में

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (13 अप्रैल 2026): सोमवार सुबह नोएडा और ग्रेटर नोएडा में प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों का प्रदर्शन अचानक उग्र हो गया, जिसने पूरे गौतमबुद्ध नगर में तनावपूर्ण माहौल पैदा कर दिया। वेतन वृद्धि, बेहतर कार्य परिस्थितियों और दफ्तरों में मानवीय व्यवहार की मांग को लेकर हजारों की संख्या में कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। देखते ही देखते यह प्रदर्शन हिंसक रूप ले बैठा, जिससे पुलिस प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई।

प्रदर्शन के दौरान कई स्थानों पर हिंसा की घटनाएं सामने आईं। आक्रोशित कर्मचारियों ने पुलिस की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया, साथ ही कई अन्य वाहनों में तोड़फोड़ की गई। दफ्तरों पर पथराव किया गया और सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को क्षतिग्रस्त किया गया। हालात इतने बिगड़ गए कि कई जगहों पर स्थिति पुलिस के नियंत्रण से बाहर होती नजर आई।

पूरा नोएडा-ग्रेटर नोएडा क्षेत्र, जिसे प्रदेश की हाईटेक और औद्योगिक राजधानी के रूप में जाना जाता है, वहां इस तरह की हिंसा ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कमिश्नरेट व्यवस्था और सख्त पुलिसिंग के दावों के बीच इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों का अचानक सड़कों पर उतरना और हिंसक होना प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल खड़े करता है।

सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या इस प्रदर्शन की जानकारी पहले से स्थानीय खुफिया तंत्र (लोकल इंटेलिजेंस) को नहीं थी? जिस तरह से विभिन्न मजदूर यूनियनों के नेतृत्व में संगठित तरीके से प्रदर्शन हुआ और हिंसा भड़की, उससे यह संकेत मिलता है कि इसकी योजना पहले से बनाई गई थी। ऐसे में लोकल इंटेलिजेंस की भूमिका और उसकी सक्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं।

इस पूरे मामले पर टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत करते हुए अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्रा ने कहा कि, “अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।”

फिलहाल, प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा हुआ है, जबकि पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों की प्रतिक्रिया मिलते ही इस खबर को अपडेट किया जाएगा ।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।