नोएडा फेज-2 में बेकाबू हुआ श्रमिक प्रदर्शन

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (13/04/2026): नोएडा के फेज-2 औद्योगिक क्षेत्र में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर चल रहा श्रमिकों के प्रदर्शन ने आज सोमवार को उग्र रूप ले लिया। सैकड़ों की संख्या में मजदूर सड़कों पर उतर आए, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल‌ बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, श्रमिक पिछले कई दिनों से वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। सोमवार को यह प्रदर्शन अचानक तेज हो और बड़ी संख्या में श्रमिकों ने सड़कों पर उतरकर नारेबाजी शुरू कर दी।

प्रदर्शन के दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों ने स्थिति का फायदा उठाते हुए वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसी बीच उग्र भीड़ ने पुलिस की एक वैन को निशाना बनाते हुए उसे क्षतिग्रस्त कर दिया और बाद में उसमें आग लगा दी। घटना के बाद मौके पर भगदड़ जैसे हालात हैं और जिससे क्षेत्र में भय का माहौल फैल गया है।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को तत्काल हस्तक्षेप करना पड़ा। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने संयम बरतते हुए हल्का बल प्रयोग किया और प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया। इस दौरान कुछ स्थानों पर पथराव की घटनाएं भी सामने आईं, जिससे क्षेत्र में कुछ समय तक तनाव बना रहा।
घटना के बाद प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गए हैं। औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है।

कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर के अनुसार, औद्योगिक इकाई क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। पुलिस एवं प्रशासनिक उच्चाधिकारी पुलिस बल के साथ सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर मौजूद हैं और स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

अधिकारियों द्वारा श्रमिकों से शांति एवं संयम बनाए रखने की अपील की जा रही है तथा उन्हें लगातार समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। आवश्यकतानुसार न्यूनतम बल प्रयोग करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा रही है।
प्रशासन ने संबंधित विभागों को श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं, ताकि औद्योगिक क्षेत्र में जल्द सामान्य स्थिति बहाल की जा सके।

साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।