DM Noida ने श्रमिकों को दी बड़ी राहत | फैसले को सुन हो जाएगी आपकी बल्ले बल्ले

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (12 अप्रैल 2026): जनपद गौतमबुद्धनगर में औद्योगिक शांति (Industrial Peace) बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने श्रमिक भाइयों एवं बहनों से महत्वपूर्ण अपील करते हुए कई अहम निर्णयों की घोषणा की है। बीते 2–3 दिनों में औद्योगिक इकाइयों (Industrial Units) के साथ हुई बैठकों के बाद प्रशासन ने श्रमिकों के हित में कई निर्देश जारी किए हैं, जिनका सभी इकाइयों में कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी श्रमिकों को ओवरटाइम (Overtime Payment) का भुगतान दुगनी दर से किया जाएगा और इसमें किसी प्रकार की कटौती नहीं होगी। इसके साथ ही प्रत्येक श्रमिक को साप्ताहिक अवकाश (Weekly Off) देना अनिवार्य होगा। यदि रविवार को श्रमिकों से कार्य कराया जाता है, तो उसका भुगतान भी दुगनी दर से किया जाएगा।

प्रशासन ने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी श्रमिकों को नियमानुसार बोनस (Bonus Payment) का भुगतान अधिकतम 30 नवंबर तक उनके बैंक खातों में किया जाए। इसके अलावा प्रत्येक कारखाने में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम समिति (Sexual Harassment Committee) का गठन अनिवार्य किया गया है, जिसकी अध्यक्ष महिला होगी। श्रमिकों की शिकायतों के समाधान के लिए शिकायत पेटी (Complaint Box) भी स्थापित की जाएगी तथा कार्यस्थल पर सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि सभी श्रमिकों का वेतन (Salary Payment) प्रत्येक माह की 10 तारीख तक एकमुश्त भुगतान किया जाएगा और सभी को वेतन पर्ची (Salary Slip) देना अनिवार्य होगा। श्रमिकों की समस्याओं के समाधान एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम (Control Room) स्थापित किया गया है।

श्रमिक अपनी समस्याएं या शिकायतें निम्न नंबरों पर दर्ज करा सकते हैं —
120-2978231
120-2978232
120-2978862
120-2978702

जिलाधिकारी ने श्रमिकों से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण ढंग से अपने कार्यस्थलों पर पहुंचकर कार्य करें, किसी भी प्रकार की अफवाहों (Rumours) पर ध्यान न दें और जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।