बड़ी FMCG कंपनियों की नजर D2C ब्रांड्स पर, करोड़ों में हो रही खरीदारी

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (12/04/2026): देश में फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) सेक्टर में एक नया ट्रेंड तेजी से उभर रहा है। बड़ी कंपनियाँ अब छोटे लेकिन तेजी से बढ़ रहे D2C (डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर) ब्रांड्स को खरीद रही हैं। हाल के वर्षों में कई बड़े सौदे सामने आए हैं। RPSG Group ने Dr. Vaidya’s को करीब 100 करोड़ रुपये में खरीदा। ITC Limited ने Yoga Bar को 255 करोड़ रुपये में अपने अधीन लिया। वहीं Hindustan Unilever Limited ने OZiva को लगभग 1100 करोड़ रुपये और Minimalist को करीब 3000 करोड़ रुपये में खरीदा है।

D2C यानी डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर मॉडल में कंपनियाँ अपने प्रोडक्ट्स सीधे ग्राहकों को बेचती हैं। इसमें पारंपरिक सप्लाई चेन जैसे सुपर स्टॉकिस्ट, होलसेलर और रिटेलर की भूमिका नहीं होती। कंपनियाँ अपनी वेबसाइट या ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए सीधे ग्राहकों तक पहुंच बनाती हैं।

बड़ी कंपनियों द्वारा इन ब्रांड्स को खरीदने के पीछे कई कारण सामने आए हैं। मौजूदा समय में नई पीढ़ी यानी जेनरेशन Z पारंपरिक ब्रांड्स के बजाय नए और अलग उत्पादों की ओर आकर्षित हो रही है। ऐसे में कंपनियाँ इस वर्ग तक पहुंच बनाने के लिए पहले से लोकप्रिय D2C ब्रांड्स को अपने साथ जोड़ रही हैं।

सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए इन ब्रांड्स ने अपनी एक मजबूत ग्राहक कम्युनिटी तैयार कर ली है। कंटेंट क्रिएटर्स और ऑनलाइन प्रचार के माध्यम से इनकी पहुंच तेजी से बढ़ी है, जिससे बड़ी कंपनियों को तैयार बाजार मिल रहा है।

आंकड़ों के अनुसार, जहां पारंपरिक FMCG कंपनियों की ग्रोथ दर लगभग 9 प्रतिशत के आसपास है, वहीं D2C ब्रांड्स करीब 40 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे में भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए बड़ी कंपनियाँ इन तेजी से बढ़ते ब्रांड्स में निवेश कर रही हैं।

दूसरी ओर, D2C स्टार्टअप्स के सामने मुनाफे और वितरण की चुनौती बनी हुई है। अधिकांश स्टार्टअप्स अभी भी घाटे में चल रहे हैं और उनकी पहुंच मुख्य रूप से ऑनलाइन तक सीमित है, जबकि भारत में 85 से 90 प्रतिशत बिक्री अभी भी ऑफलाइन दुकानों के जरिए होती है।

इस स्थिति में बड़ी कंपनियों के साथ जुड़ने से इन ब्रांड्स को व्यापक वितरण नेटवर्क और संसाधनों का लाभ मिलता है। वहीं, कंपनियों को तेजी से बढ़ते बाजार और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने का अवसर मिल रहा है।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।