इकोटेक-12 इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और इंडियन ऑयल ने किया 5kg सिलिंडर वितरण कैंप का आयोजन
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (11/04/2026): 10 अप्रैल 2026 को दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक, प्लॉट संख्या 59, इकोटेक-12 इंडस्ट्रियल एरिया में 5kg LPG गैस सिलिंडर वितरण कैंप का आयोजन किया। इस कैंप का उद्देश्य क्षेत्र के श्रमिकों को सस्ती दरों पर LPG गैस सिलिंडर प्रदान करना था, जो ईरान-इजराइल युद्ध के कारण प्रभावित हुई आपूर्ति के कारण उच्च कीमतों पर खरीदने को मजबूर थे।
इकोटेक-12 इंडस्ट्रीज एसोशिएशन (रजि.) के अध्यक्ष साहिल कुमार ने बताया कि इस कैंप का आयोजन श्रमिकों के पलायन को रोकने और उद्योगों मे श्रमिकों की पर्याप्त संख्या बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया था। उन्होंने कहा कि एसोशिएशन आगे भी इस प्रकार के कैंप आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस कैंप में IOCL की ओर से मैसर्स देवी सरस्वती इंडेन सेवा गैस एजेंसी के द्वारा गैस सिलिंडर की आपूर्ति की गई। साहिल कुमार जी ने सिलेंडर की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए गैस एजेंसी से आए भाटी का धन्यवाद किया।

कैंप मे श्रमिकों की भारी भीड़ को संभालने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्लॉट संख्या 59 मे कार्यरत रोहन, एसोशिएशन के कोर्डिनेटर राजेश पुंडीर का भी अध्यक्ष साहिल ने धन्यवाद किया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।