12 अप्रैल को गौतमबुद्ध नगर में 8 केंद्रों पर होगी NDA/NA और CDS परीक्षा आयोजित
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddha Nagar News (11/04/2026): संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित एनडीए/एनए (I) एवं सीडीएस (I) परीक्षा-2026 का आयोजन 12 अप्रैल को जनपद गौतमबुद्ध नगर में किया जाएगा। यह परीक्षा कुल 8 केंद्रों पर आयोजित होगी, जिसमें 5 केंद्रों पर NDA/NA और 3 केंद्रों पर CDS परीक्षा कराई जाएगी।
परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन तरीके से संपन्न कराने के लिए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अतुल कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट, लोकल इंस्पेक्टिंग ऑफिसर और केंद्र व्यवस्थापकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे परीक्षा से पहले अपनी तैयारियों को पूरी तरह दुरुस्त कर लें और संघ लोक सेवा आयोग के सभी नियमों और मानकों का पालन सुनिश्चित करें।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। इसलिए सभी अधिकारी आपसी तालमेल के साथ काम करें और अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी अधिकारी समय से अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचें और पूरी सतर्कता के साथ कार्य करें।
उन्होंने साफ तौर पर चेतावनी दी कि परीक्षा के दौरान यदि किसी भी अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि वहां सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे ठीक से काम कर रहे हों, यदि कहीं कोई कमी हो तो उसे तुरंत ठीक कराया जाए।
पुलिस विभाग को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर कड़ी जांच की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी अभ्यर्थी मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर अंदर प्रवेश न कर सके, ताकि परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन तरीके से संपन्न हो सके।
बैठक में संघ लोक सेवा आयोग के निरीक्षण अधिकारी ने भी उपस्थित अधिकारियों को परीक्षा संचालन से जुड़े सभी जरूरी दिशा-निर्देश विस्तार से समझाए।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने जानकारी दी कि NDA/NA परीक्षा 5 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी, जबकि CDS परीक्षा 3 केंद्रों पर तीन पालियों में कराई जाएगी।
इस बैठक में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, लोकल इंस्पेक्टिंग ऑफिसर और सभी केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।