Greater Noida: केंद्रीय विहार सोसाइटी में हंगामा, मेंटेनेंस एजेंसी पर गंभीर आरोप

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (10/04/2026): ग्रेटर नोएडा के PHI-2 स्थित केंद्रीय विहार सोसाइटी (Kendriya Vihar Society) में आज शुक्रवार सुबह निवासियों ने जमकर धरना-प्रदर्शन किया। सोसाइटी की मेंटेनेंस व्यवस्था (Maintenance System) को लेकर लंबे समय से चल रही नाराजगी अब खुलकर सामने आ गई है।

टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत में AOA के बोर्ड मेंबर मुकेश ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ यहां प्रैक्टिस के लिए आते हैं और पिछले दस वर्षों से खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोसाइटी में उपलब्ध सुविधाएं अच्छी हैं और यहां उन्हें सीखने का बेहतर अवसर मिलता है। साथ ही उन्होंने भविष्य में देश के लिए खेलने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की इच्छा जताई।

वहीं, टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत में सोसायटी निवासी राहुल ने बताया कि निम्बस एजेंसी के साथ LOI (Letter of Intent) का अनुबंध समाप्त हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि एजेंसी की सेवाएं संतोषजनक नहीं रहीं, जिसके चलते निवासियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा।
राहुल ने बताया कि नवरात्रि के दौरान कई दिनों तक कूड़ा नहीं उठाया गया, जिससे सोसाइटी में गंदगी फैल गई। इसके अलावा, STP का पानी पीने के पानी में मिल जाने की गंभीर घटना भी सामने आई, जिसके कारण कई लोग बीमार हो गए और उन्हें अस्पताल तक जाना पड़ा।

उन्होंने आगे बताया कि अनुबंध समाप्त होने के बाद नई व्यवस्था की तैयारी की जा रही थी, लेकिन इसी बीच निम्बस एजेंसी के लोग बड़ी संख्या में सोसाइटी में पहुंच गए और काम जारी रखने का दबाव बनाने लगे। आरोप है कि एजेंसी भुगतान को लेकर दबाव बना रही है और काम छोड़ने से इनकार कर रही है।

राहुल ने यह भी बताया कि AOA (Apartment Owners Association) का पंजीकरण अक्टूबर में हुआ था। उससे पहले CGWHO सोसाइटी का मेंटेनेंस संभाल रहा था। आरोप है कि अक्टूबर के बाद दिए गए करीब 2 करोड़ रुपये को पुराने बकाया में समायोजित कर दिया गया, जिससे विवाद और गहरा गया।

साथ ही यह भी दावा किया गया कि CGWHO के पास सोसाइटी के 21 करोड़ रुपये से अधिक का फंड मौजूद है, जिसका हिसाब अब निवासियों द्वारा मांगा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कॉन्ट्रैक्ट एक्ट की धारा 21 के तहत सीधे भुगतान करने का निर्णय लिया गया है। कर्मचारियों को फरवरी माह का वेतन देने का आश्वासन दिया गया है और बैंक ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी होते ही भुगतान कर दिया जाएगा।

सोसाइटी निवासियों का कहना है कि नई प्रबंधन टीम को व्यवस्था संभालने के लिए कुछ समय चाहिए। आने वाले दिनों में GBM (जनरल बॉडी मीटिंग) आयोजित कर सामूहिक निर्णय लिया जाएगा, जिसके बाद फंड और भुगतान से जुड़ी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।