कस्तूरबा नगर में 15 दिनों में सीवर साफ करेंगे और सभी बेरोजगारों को देंगे रोजगार: केजरीवाल

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (26 जनवरी 2025): दिल्ली के कस्तूरबा नगर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने वहां के लोगों से बड़े वादे किए। केजरीवाल ने मंच से अपने संबोधन में कहा कि, चुनाव जीतने के 15 दिनों के भीतर यहां की सभी सीवर को साफ कर देंगे और जो पुराने सीवर लाइन होगा उसको बदल देंगे।

इतना ही नहीं केजरीवाल ने अपने संबोधन में आगे कहा कि जिन गरीबों के राशन कार्ड बंद हैं उन सबके राशन कार्ड खुलवा दूंगा और हमारे पास पढ़े लिखे लोगों की पूरी टीम है। हम सभी मिलकर जितने भी दिल्ली के बेरोजगार युवा हैं उन सभी को रोजगार प्रदान करेंगे। केजरीवाल ने AAP प्रत्याशी रमेश पहलवान को वोट देने और उन्हें जिताने की अपील करते हुए कहा कि यदि बीजेपी को जिताओगे तो जितनी फ्री योजनाएं हैं , महिला सम्मान योजना हो या संजीवनी योजना हो या अन्य योजना सभी योजना बंद हो जाएगी।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कस्तूरबा नगर की जनता अरविंद केजरीवाल के इन वादों पर कितना भरोसा करती है और कस्तूरबा नगर के सियासी दंगल का नायक कौन बनता है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।