आधी रात को गिरी करोड़ों के फ्लैट की बालकनी, ग्रेटर नोएडा में निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल!
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (09 April 2026): ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के ची-5 सेक्टर (Chi-5 Sector) स्थित एक महंगे फ्लैट (Luxury Flat) में आधी रात को बालकनी की छत गिरने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि करीब एक करोड़ रुपये कीमत वाले फ्लैट में रात करीब 2 बजे अचानक बालकनी का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिससे निर्माण गुणवत्ता (Construction Quality) और निवासियों की सुरक्षा (Resident Safety) को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, फ्लैट में रहने वाली सोनम सिंह नाम की महिला ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर साझा किया। वीडियो में सोनम सिंह ने बताया कि वह देर रात टीवी देख रही थीं, तभी अचानक तेज आवाज आई। जब उन्होंने बालकनी का दरवाजा खोला तो वहां कंक्रीट का बड़ा हिस्सा गिरा हुआ था। घटना के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद थे, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
वीडियो में महिला ने फ्लैट की कीमत और सुविधाओं को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि फ्लैट की कीमत लगभग एक करोड़ रुपये है और मेंटेनेंस (Maintenance) के नाम पर 28,000 रुपये लिए जाते हैं, इसके बावजूद इस तरह की घटना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी रकम देने के बाद भी यदि निर्माण की स्थिति ऐसी है, तो निवासियों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाएगी।
घटना सामने आने के बाद स्थानीय निवासियों में भी चिंता बढ़ गई है और बिल्डर (Builder) तथा प्रबंधन (Management) की जिम्मेदारी तय करने की मांग उठने लगी है। वहीं, मामले को लेकर गग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) स्तर पर भी जांच की मांग की जा रही है ताकि निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही (Negligence) सामने आने पर उचित कार्रवाई की जा सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।