शारदा विश्वविद्यालय में विश्व नवकार महामंत्र दिवस मनाया गया।

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (09/04/2026): 9 अप्रैल 2026 को विश्व नवकार महामंत्र दिवस के पावन अवसर पर शारदा विश्वविद्यालय परिवार हर्ष एवं श्रद्धा के साथ इस दिव्य दिन का आयोजन कर रहा है। यह विशेष दिवस शांति, एकता और भाईचारे का संदेश देता है, जो हम सभी को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने का कार्य करता है।

इस शुभ अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्र, शिक्षक एवं कर्मचारी सामूहिक रूप से नवकार मंत्र का जाप कर आत्मिक शांति, मानसिक संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे। यह आयोजन न केवल व्यक्तिगत उन्नति का माध्यम है, बल्कि समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता को भी सशक्त बनाता है। शारदा विश्वविद्यालय इस पावन अवसर पर “एक साथ, एक मंत्र, एक शक्ति” के भाव के साथ विश्व शांति, एकता और सद्भाव का संदेश साझा करता है।

शारदा यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर वाई. के. गुप्ता ने कहा : “नवकार मंत्र केवल शब्द नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने वाली शक्ति है। जब हम इसे सामूहिक रूप से जपते हैं, तो यह हमारे भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। यह मंत्र हमें एकता, शांति और आत्मिक संतुलन की ओर प्रेरित करता है। आज के समय में इसकी प्रासंगिकता और भी अधिक बढ़ जाती है।”

इस कार्यक्रम के मौके पर छात्र कल्याण विभाग के डीन डॉ. प्रमोद कुमार, डायरेक्टर डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. सुदीप, डॉ. अमित, डॉ. रुचि जैन, डॉ. दीप्ति पाराशर, डॉ. सुमन लताधर सहित सभी विभागों के डीन, फैकल्टी मेंबर, स्टाफ, स्टूडेंट आदि मौजूद रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।