1 जुलाई से PNG घरों में LPG डिलीवरी सिलेंडर बंद, कनेक्शन करना होगा सरेंडर

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (09/04/2026): 1 जुलाई से एलपीजी (LPG) सिलेंडर की डिलीवरी को लेकर बड़ा बदलाव लागू किया जा रहा है। सरकार के फैसले के अनुसार, जिन घरों में पहले से पाइप्ड नैचुरल गैस (PNG) कनेक्शन मौजूद है, वहां अब एलपीजी सिलेंडर (LPG cylinder) की डिलीवरी पूरी तरह बंद कर दी जाएगी।

यह निर्णय उन उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है जो एक साथ PNG और LPG दोनों सुविधाओं का उपयोग कर रहे थे। ऐसे उपभोक्ताओं को अब अपना एलपीजी गैस कनेक्शन स्वयं सरेंडर करना होगा। यदि निर्धारित समय के भीतर कनेक्शन सरेंडर नहीं किया गया, तो जुर्माना लगाया जा सकता है। सरकार ने ऐसे करीब 70,000 से अधिक उपभोक्ताओं की पहचान भी कर ली है।

जिन क्षेत्रों में 300 मीटर के दायरे में गैस पाइपलाइन उपलब्ध है, वहां रहने वाले उपभोक्ताओं के लिए PNG कनेक्शन लेना अनिवार्य किया गया है। उपभोक्ताओं को ₹6,000 की जमानत राशि जमा करने के बाद एक सप्ताह के भीतर PNG कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

इस नए नियम के लागू होने के बाद, पाइपलाइन की सुविधा वाले क्षेत्रों में रहने वाले उपभोक्ता एलपीजी सिलेंडर का लाभ नहीं ले पाएंगे और उन्हें PNG कनेक्शन पर ही निर्भर रहना होगा।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।