दादरी और जेवर के विधायक सीएम योगी से मिले, विकास और किसानों के मुद्दों पर चर्चा
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddha Nagar News (09/04/2026): उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Hence Adityanath) से बुधवार को दादरी विधायक तेजपाल नागर और जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने लखनऊ स्थित कालिदास मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों विधायकों ने क्षेत्रीय विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विशेष रूप से किसानों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह (Jewar MLA Dhirendra Singh) ने बताया कि लखनऊ मेंदादरी विधानसभा से मेरे साथी विधायक गुरुजी तेजपाल नागर के साथ प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का अवसर मिला। मुख्यमंत्री योगी का स्नेह ही हमारी ताक़त है, जो हमें जनता की सेवा करने का मार्ग प्रशस्त करता है।
दादरी विधायक तेजपाल नागर (Dadri MLA Tejpal Nagar) ने कहा कि इस शिष्टाचार भेंट के दौरान प्रदेश के समग्र विकास, निवेश, सुशासन और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिबद्धता पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही दादरी विधानसभा क्षेत्र के अन्नदाता किसानों की समस्याओं पर गंभीर विचार-विमर्श कर उनके हितों की रक्षा और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्पष्ट दृष्टिकोण और उत्तर प्रदेश को “एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी” बनाने का संकल्प सभी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके नेतृत्व में प्रदेश सुरक्षा, निवेश, सुशासन और आधारभूत संरचना में निरंतर नई ऊँचाइयों को छू रहा है।
दादरी विधायक तेजपाल नागर और जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी मार्गदर्शन और स्नेह से क्षेत्रीय विकास और किसानों की भलाई के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिली।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।