आधुनिक तकनीक से कृषि को बढ़ावा, विकसित भारत की राह पर यूपी: योगी आदित्यनाथ

टेन न्यूज नेटवर्क

Uttar Pradesh News (08 April 2026): सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करते हुए कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने “विकसित कृषि–विकसित भारत” की अवधारणा को साझा करते हुए कहा कि विज्ञान और तकनीक के समन्वय से खेती की लागत कम की जा सकती है और किसानों की आय बढ़ाई जा सकती है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि कृषि को प्रयोगशाला तक सीमित रखने के बजाय खेत को ही प्रयोगशाला बनाना होगा। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ड्रोन तकनीक के माध्यम से छिड़काव जैसी आधुनिक पद्धतियों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि भारत की कुल कृषि योग्य भूमि का लगभग 11 प्रतिशत हिस्सा उत्तर प्रदेश में है, जबकि राज्य देश के कुल कृषि उत्पादन में 21 प्रतिशत योगदान देता है।

सीएम योगी ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में राज्य की कृषि विकास दर 8 प्रतिशत से बढ़कर 18 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो इस क्षेत्र में अपार संभावनाओं को दर्शाता है। उन्होंने कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 23 लाख ट्यूबवेल को सोलर पैनल से जोड़ने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने जैसे कदमों का भी उल्लेख किया।
अपने संबोधन में उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय किसान पहले केवल खेती तक सीमित नहीं था, बल्कि वह एक कुशल कारीगर और उद्यमी भी था। लेकिन आक्रांताओं के दौर में किसानों की उद्यमिता को कमजोर किया गया और उन्हें केवल कच्चा माल उत्पादक बनाकर सीमित कर दिया गया। इससे किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य नहीं मिल पाया और वे आर्थिक रूप से कमजोर होते गए।

मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि किसानों को फिर से उद्यमी बनाया जाए, ताकि वे अपने उत्पादों का मूल्यवर्धन कर बेहतर आय अर्जित कर सकें और देश को विकसित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।