स्टेट GST कार्यालय का CM रेखा गुप्ता ने किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को सख्त निर्देश

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (08 April 2026): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ITO स्थित स्टेट GST कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, सुविधाओं और कर्मचारियों के कामकाज की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों से सीधे संवाद कर जमीनी हकीकत को समझने का प्रयास किया।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि कार्यालय में समयबद्धता, स्वच्छता और अनुशासित कार्यसंस्कृति को हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी दफ्तरों में लापरवाही, काम में देरी या अनावश्यक जटिलता को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे जनता और व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

रेखा गुप्ता ने कहा कि व्यापार दिल्ली की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इसे मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने जोर दिया कि GST से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं सरल, पारदर्शी और सुगम बनाई जाएं, ताकि व्यापारियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और वे अपने व्यवसाय पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित कर सकें।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार हर विभाग में जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उनका लक्ष्य है कि जनता और व्यापारियों को एक ऐसी व्यवस्था मिले, जो न केवल विश्वसनीय हो बल्कि पूरी तरह से सहज और प्रभावी भी हो। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कहीं भी लापरवाही पाई गई, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।