डीएम मेधा रूपम का स्पष्ट निर्देश: प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी व किताबों पर निगरानी

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar News (08/04/2026): गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को जिला शुल्क नियामक समिति (District Fee Regulatory Committee) की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, मुख्य कोषाधिकारी शिखा गुप्ता, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रदीप गोयल, दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य सीमा राय और एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के अभिभावक प्रशांत सिंह उपस्थित रहे।

बैठक में डीएम मेधा रूपम (DM Medha Roopam) ने शैक्षिक सत्र 2026-2027 के लिए निम्न निर्णय लिए गए:

1. फीस वृद्धि: पिछले वर्ष के मुकाबले 7.23%।

2. पाठ्य सामग्री: छात्रों को किताबें, ड्रेस, जूते, मोज़े आदि किसी विशेष दुकान से खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।

3. एनसीईआरटी पुस्तकों को प्राथमिकता: स्कूल में पढ़ाई के लिए एनसीईआरटी पुस्तकों का उपयोग प्राथमिकता से होगा।

4. फीस जानकारी: फीस वृद्धि की जानकारी स्कूल की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।

5. स्विमिंग पूल नियम: केवल अनुमति/एनओसी/वार्षिक रजिस्ट्रेशन वाले स्कूल में संचालन होगा; बच्चों के लिए पुरुष और महिला कोच अनिवार्य होंगे।

6. पोशाक नीति: स्कूल पोशाक पांच साल तक स्थिर रहेगी; बदलाव के लिए समिति की अनुमति जरूरी।

7. पुस्तकों का स्थायित्व: हर साल नई पुस्तकें नहीं बदली जाएंगी।

8. शिकायत निवारण: अभिभावक अपनी शिकायत ईमेल feecommitteegbn@gmail.com पर दर्ज करा सकते हैं।

9. अनुशासनात्मक कार्रवाई:

* पहली बार उल्लंघन पर अधिक शुल्क वापसी और 1 लाख रुपये तक का जुर्माना।

* दूसरी बार उल्लंघन पर अधिक शुल्क वापसी और 5 लाख रुपये तक का जुर्माना।

* तीसरी बार उल्लंघन पर परिषद की मान्यता/सम्बद्धता रद्द और विकास निधि की अनुमति वापस की जा सकती है।

निर्देश: सभी स्कूलों को इन नियमों का पालन करना अनिवार्य है। उल्लंघन करने पर जिला शुल्क नियामक समिति द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।