National News (07/04/2026): देश की मल्टीप्लेक्स चेन PVR INOX ने अपने विस्तार की रफ्तार तेज करने की योजना बनाई है। कंपनी अब हर साल करीब 100 नए स्क्रीन जोड़ने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इसके लिए कंपनी एसेट-लाइट रणनीति पर काम कर रही है, जिससे बिना भारी निवेश के तेजी से विस्तार संभव हो सके।
भारत में सिनेमाघरों की उपलब्धता अभी भी सीमित है। जनवरी 2026 तक देश में कुल 9,927 स्क्रीन मौजूद हैं, जो करीब 3,150 पिन कोड क्षेत्रों में फैले हुए हैं। वहीं, 16,000 से ज्यादा पिन कोड ऐसे हैं जहां अभी तक सिनेमा की सुविधा नहीं पहुंची है। यह आंकड़ा खासतौर पर टियर-2 और टियर-3 शहरों में बड़े अवसर की ओर इशारा करता है।
इसी कमी को ध्यान में रखते हुए PVR INOX अब छोटे शहरों में अपने नेटवर्क को मजबूत करने पर ध्यान दे रही है। कंपनी इसके लिए FOCO (फ्रेंचाइज़ी ओन्ड, कंपनी ऑपरेटेड) मॉडल को तेजी से आगे बढ़ा रही है, जो उसके विस्तार का अहम जरिया बनता जा रहा है।
पिछले दो वर्षों में कंपनी ने इस मॉडल के तहत 19 सिनेमाघरों में करीब 71 नए स्क्रीन जोड़े हैं। इस व्यवस्था में निवेश और संपत्ति का मालिकाना हक डेवलपर्स के पास रहता है, जबकि PVR INOX संचालन से जुड़े सभी काम संभालती है। इसमें सिनेमाघरों की डिजाइन, कंटेंट प्रोग्रामिंग और ग्राहकों का अनुभव शामिल होता है।
इस मॉडल में राजस्व साझेदारी और मैनेजमेंट फीस के जरिए दोनों पक्षों के बीच तालमेल बनाया जाता है, जिससे विस्तार को गति देने में मदद मिलती है।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे॥
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।