राजधानी में गूंजे Kishore Kumar के सदाबहार गीत, “मुसाफ़िर हूँ यारों” ने जीता सभी दर्शकों का दिल

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi (06/04/2026): संगीत प्रेमियों के लिए 5 अप्रैल, रविवार का दिन बेहद खास रहा। “Aarohan – The Musical Heritage” की ओर से लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट “मुसाफ़िर हूँ यारों…” का आयोजन Sri Ram Centre में किया गया। इस खास कार्यक्रम में हिंदी सिनेमा के महान गायक Kishore Kumar को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

इस संगीतमय शाम में मुंबई से आए गायक Alok Katdare और दिल्ली के गायक Fanish Pawar ने अपनी मधुर आवाज़ से माहौल को सुरों से भर दिया। दोनों कलाकारों ने किशोर कुमार के प्रसिद्ध गीतों को इतने खूबसूरत अंदाज़ में प्रस्तुत किया कि दर्शक पूरी तरह संगीत में खो गए। उनके साथ दिल्ली के कलाकार इंदु ठाकुर, मोहित गोस्वामी और अनुश्रुति पवार ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियां दीं और कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हर गीत के बाद तालियों की गूंज से पूरा हॉल गूंजता रहा। यह कॉन्सर्ट सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक भावनात्मक अनुभव बन गया, जिसमें लोगों ने पुराने गीतों की यादों को फिर से जिया।

कार्यक्रम का संचालन गीतिका ने बहुत ही सरल और सुंदर तरीके से किया, जिससे कार्यक्रम का प्रवाह बना रहा। वहीं “Do Re Mi Orchestra” ने अपनी लाइव म्यूजिक धुनों से हर प्रस्तुति को और भी प्रभावशाली बना दिया। ऑर्केस्ट्रा का नेतृत्व सतीश पोपली ने किया, जिनकी टीम ने संगीत को पूरी तरह जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम के निर्देशक और गायक Fanish Pawar ने बताया कि यह कॉन्सर्ट पिछले 15-16 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। हर साल दर्शकों का प्यार और समर्थन मिलता है, जो कलाकारों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि इस बार भी कार्यक्रम को दर्शकों ने खूब सराहा और यह शाम सभी के लिए यादगार बन गई। आगे भी हम इसी तरह का कार्यक्रम करते रहेंगे।

यह संगीतमय कार्यक्रम एक बार फिर साबित कर गया कि Kishore Kumar के गीत आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं और हमेशा ऐसे ही लोगों को जोड़ते रहेंगे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।