नॉर्थ-ईस्ट संस्कृति की गूंज दिल्ली में: मोपिना सेलिब्रेशन 2026 में सांसद कमलजीत सहरावत ने बढ़ाया उत्साह

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (04 अप्रैल 2026): दिल्ली के जीटीबी नगर स्थित एनपीएल ग्राउंड में गालो एओ सोसाइटी दिल्ली (GALO AO Society Delhi) द्वारा आयोजित मोपिना सेलिब्रेशन 2026 (Mopina Celebration 2026) का आयोजन उत्साह और सांस्कृतिक रंगों के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नॉर्थ-ईस्ट की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और एकता की भावना देखने को मिली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और फसल, समृद्धि और एकता के प्रतीक इस पर्व को मिलकर मनाया।

कार्यक्रम के अंतर्गत पश्चिम दिल्ली से सांसद कमलजीत सहरावत (Kamaljeet Sehrawat) ने नॉर्थ-ईस्ट समुदाय की एकजुटता और विकास की सराहना करते हुए कहा कि नॉर्थ-ईस्ट के लोग मिलकर आगे बढ़ रहे हैं, जो बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार को भी इस दिशा में अच्छा सहयोग मिल रहा है और आने वाले समय में नॉर्थ-ईस्ट पर्यटन (Tourism) के क्षेत्र में देश में शीर्ष स्थान पर होगा।

सांसद कमलजीत सहरावत ने अपने संबोधन में कहा कि उनकी व्यक्तिगत विशलिस्ट (Wishlist) में भी नॉर्थ-ईस्ट के सभी राज्य शामिल हैं और उन्हें विश्वास है कि आने वाले समय में पूरे भारत के लोगों की विशलिस्ट में भी नॉर्थ-ईस्ट शामिल होगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन देश की एकता (Unity) को मजबूत करते हैं और विभिन्न समुदायों के बीच संवाद को बढ़ावा देते हैं।

उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को मोपिना फेस्टिवल (Mopina Festival) की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन देश की सांस्कृतिक विविधता (Cultural Diversity) को मजबूत करते हैं और लोगों को एक दूसरे से जोड़ते हैं। अपने संबोधन का समापन करते हुए उन्होंने सभी को नमस्कार करते हुए कहा, “इस फेस्टिवल की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। जय हिन्द, जय भारत!”

कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सामुदायिक सहभागिता ने आयोजन को और भी खास बना दिया।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।