भारत से 2026 तक बाहर होगा ‘Dunkin’, Jubilant FoodWorks ने फ्रेंचाइज़ी एग्रीमेंट न बढ़ाने का लिया फैसला

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (04/04/2026): Jubilant FoodWorks Ltd ने भारत में Dunkin’ ब्रांड के साथ अपनी फ्रेंचाइज़ी साझेदारी को आगे न बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी ने एक नियामक फाइलिंग में बताया कि 24 फरवरी 2011 को साइन किया गया मल्टीपल यूनिट डेवलपमेंट फ्रेंचाइज़ एग्रीमेंट (MUDFA) 31 दिसंबर 2026 को समाप्त हो जाएगा और इसके नवीनीकरण को लेकर कंपनी के बोर्ड ने मंजूरी नहीं दी है।

कंपनी के अनुसार, इस फैसले के बाद भारत में Dunkin’ ब्रांड के संचालन को चरणबद्ध तरीके से समीक्षा की जाएगी। इस प्रक्रिया के तहत स्टोर्स की संख्या में कमी, कुछ आउटलेट्स को बंद करना, संपत्तियों की बिक्री या ट्रांसफर, और फ्रेंचाइज़ी अधिकारों के पुन: आवंटन जैसे कदम उठाए जा सकते हैं।

Jubilant FoodWorks ने यह भी स्पष्ट किया कि यह पूरी प्रक्रिया ब्रांड के मालिक के साथ परामर्श करके, अनुबंध की शर्तों, नियामक आवश्यकताओं और लागू कानूनों के अनुसार पूरी की जाएगी।

गौरतलब है कि Jubilant FoodWorks की स्थापना 1995 में हुई थी और यह भारत समेत तुर्की, बांग्लादेश, श्रीलंका, अज़रबैजान और जॉर्जिया जैसे बाजारों में 3,500 से अधिक स्टोर्स संचालित करती है। कंपनी के पोर्टफोलियो में Domino’s और Popeyes जैसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के साथ-साथ Hong’s Kitchen और COFFY जैसे अपने ब्रांड भी शामिल हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।