सीटू के बैनर तले ई-रिक्शा चालकों का प्रदर्शन, किराया वृद्धि व नीतिगत समाधान की मांग
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (02/04/2026): शहर में ई-रिक्शा चालकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान और बढ़ती महंगाई के अनुरूप किराया बढ़ाने की मांग को लेकर गुरुवार को बड़ी संख्या में चालकों ने सीटू के बैनर तले प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी चालक सेक्टर-19 स्थित नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन से पहले सभी ई-रिक्शा चालक सुबह करीब 9 बजे सेक्टर-12/22 चौराहे पर एकत्रित हुए। यहां से चालक रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय तक पहुंचे। इस दौरान चालकों ने अपने अधिकारों और समस्याओं से जुड़े मुद्दों को जोरदार ढंग से उठाया और प्रशासन से ठोस नीति बनाने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सीटू के जिला महासचिव रामस्वारथ, सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा, जिला कमेटी सदस्य भरत डेंजर और अरुण पटेल ने कहा कि ई-रिक्शा चालकों के संचालन, किराया निर्धारण और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अब तक स्पष्ट नीति नहीं बनाई गई है। इस कारण चालकों को आए दिन परेशानियों और उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है।
सभा को संबोधित करते हुए जनवादी महिला समिति की अध्यक्ष रेखा चौहान और कोषाध्यक्ष गुड़िया देवी ने कहा कि ई-रिक्शा चालकों को सामाजिक सुरक्षा, उचित किराया निर्धारण और सम्मानजनक कामकाजी माहौल मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि चालकों के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए यह आंदोलन शुरू किया गया है।

नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि चालकों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।प्रदर्शन में ई-रिक्शा चालक चंदन शर्मा, अशोक कुमार, परमिंदर कुमार, देव, चंदन और लकी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में चालक मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई।
सभा के अंत में घोषणा की गई कि आगामी रणनीति तय करने के लिए 5 अप्रैल 2026, रविवार को सुबह 11 बजे नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर-4 पर एक बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में आंदोलन के अगले चरण को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।