मेरठ से नोएडा शिफ्ट हुई निषाद पार्टी की रैली, 5 अप्रैल को शक्ति प्रदर्शन

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (02 अप्रैल 2026): निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद (Sanjay Kumar Nishad) गौतमबुद्ध नगर के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने नोएडा प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए 5 अप्रैल 2026 को नोएडा में होने वाली बड़ी रैली का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि पहले यह रैली मेरठ में प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे गौतमबुद्ध नगर स्थानांतरित कर दिया गया है।

डॉ. संजय निषाद ने कहा कि निषाद पार्टी (Nishad Party) आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सहयोगी पार्टी के रूप में देश और प्रदेश में सक्रिय भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि केरल और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के चुनावों में भी निषाद पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरी ताकत से काम कर रहे हैं। उन्होंने निषाद पार्टी और भाजपा के गठबंधन को त्रेता युग में भगवान राम और महाराजा निषादराज के मिलन जैसा पवित्र बताया।

उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा पहले गोरखपुर और प्रयागराज में बड़ी सभाएं आयोजित की जा चुकी हैं, जिनमें मछुआ समाज (Fishermen Community) के हजारों लोग शामिल हुए और आरक्षण, ताल-घाट अधिकार, बालू खनन, श्रेणी-तीन की जमीन और क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट (Criminal Tribes Act) से जुड़े अधिकारों की मांग उठाई गई।

डॉ. संजय निषाद ने कहा कि 5 अप्रैल को नोएडा इंडोर स्टेडियम (Noida Indoor Stadium) में महर्षि कश्यप जयंती (Maharshi Kashyap Jayanti) के अवसर पर बड़ी सभा आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सभा पश्चिमांचल में निषाद पार्टी की ताकत दिखाने के साथ-साथ उन लोगों को जवाब भी देगी जो पार्टी को केवल पूर्वांचल तक सीमित मानते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि गौतमबुद्ध नगर के दनकौर क्षेत्र का ऐतिहासिक महत्व है, जहां वीर एकलव्य से जुड़ी ऐतिहासिक घटना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि समाज को दोबारा ठगे जाने से बचाने के लिए रैली का स्थान मेरठ से गौतमबुद्ध नगर बदला गया है।

डॉ. निषाद ने दावा किया कि इस रैली में केवट, मल्लाह, बिंद, कहार, धीवर, कश्यप, तुरैहा, रायकवार सहित मछुआ समाज की विभिन्न उपजातियों के साथ अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) समुदाय भी बड़ी संख्या में शामिल होगा। उन्होंने बताया कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र डाला, सुमित गुर्जर, ई. प्रवीण निषाद, रविन्द्रमणि निषाद, व्यास मुनि निषाद, पूरन सिंह कश्यप, प्रदीप कश्यप और जोगेंद्र विकल के नेतृत्व में हजारों की संख्या में लोग रैली में भाग लेंगे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।