‘ग्रीन एक्शन प्लान’ 2026-27: दिल्ली में 70 लाख से ज्यादा पौधे लगाने की तैयारी तेज
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (02 April 2026): राजधानी दिल्ली को प्रदूषण मुक्त और हरियाली से भरने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। ‘ग्रीन एक्शन प्लान’ (GAP) 2026-27 के तहत इस साल 70.05 लाख से अधिक पेड़-पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। इस अभियान में 22 सरकारी विभाग मिलकर काम करेंगे, जबकि इसकी निगरानी की जिम्मेदारी फॉरेस्ट एंड वाइल्डलाइफ विभाग को सौंपी गई है।
पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस योजना का ऐलान करते हुए कहा कि यह अभियान सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि दिल्ली के ग्रीन कवर को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि यह पहल नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरित है और इसे मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में और व्यापक बनाया जा रहा है। सरकार ने इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारी बांटी है। फॉरेस्ट विभाग को सबसे ज्यादा 27 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है, जबकि डीडीए, एनडीएमसी, एमसीडी, पीडब्ल्यूडी और शिक्षा विभागों को भी लाखों पौधे लगाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा एनएचएआई, एनटीपीसी और तकनीकी संस्थानों को भी इस अभियान में शामिल किया गया है।
इस योजना की खास बात यह है कि इसमें आम जनता की भागीदारी को भी प्राथमिकता दी गई है। सरकार की ओर से करीब 12 लाख पौधे नागरिकों को मुफ्त वितरित किए जाएंगे, ताकि लोग अपने घरों, कॉलोनियों और आसपास के इलाकों में पौधारोपण कर सकें। इसके लिए डीपीजीएस और डीएमआरसी जैसे संस्थानों की भी मदद ली जाएगी। सरकार ने साफ किया है कि यह अभियान सिर्फ पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उनकी देखभाल पर भी बराबर जोर दिया जाएगा। ‘मल्टी-लेयर प्लांटेशन’ के तहत पेड़ों के साथ झाड़ियां और ग्राउंड कवर भी लगाए जाएंगे, जिससे पर्यावरण संतुलन बेहतर होगा और दिल्ली की हरियाली लंबे समय तक कायम रह सकेगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।