2027 जनगणना में लिव-इन रिलेशनशिप की एंट्री? सरकार के फैसले पर सवाल

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (01/04/2026): लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर एक जानकारी तेजी से चर्चा में है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार ने ऐसा निर्णय लिया है जिसके तहत लिव-इन में रहने वाले कपल्स को भी विवाहित माना जाएगा।

यह कहा जा रहा है कि जो जोड़े बिना शादी किए एक साथ पति-पत्नी की तरह रहते हैं, उन्हें भी सरकार की नजर में शादीशुदा माना जा सकता है। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि इसके लिए दोनों पार्टनर्स के बीच आपसी सहमति, एक-दूसरे के प्रति निष्ठा और भविष्य में विवाह करने की इच्छा जैसी शर्तें शामिल हो सकती हैं।

यह भी कहा जा रहा है कि, यह कदम 2027 में प्रस्तावित भारतीय जनगणना से जुड़ा हो सकता है, जो कि पूरी तरह डिजिटल रूप में आयोजित किए जाने की बात कही जा रही है। जनगणना के दौरान लोगों से उनके वैवाहिक स्थिति और साथ रहने की स्थिति से संबंधित जानकारी ली जा सकती है।

इस तरह की सूचनाओं को लेकर आधिकारिक स्तर पर क्या दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, इसे लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आना अभी बाकी है। फिलहाल यह विषय सोशल मीडिया और विभिन्न प्लेटफॉर्म पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें लोग लिव-इन रिलेशनशिप और वैवाहिक स्थिति को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर ध्यान दे रहे हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।