ग्राइंडर ऐप के जरिए फंसाकर लूटपाट: नोएडा पुलिस ने समलैंगिक डेटिंग गिरोह का किया भंडाफोड़

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (30 March 2026): नोएडा पुलिस (Noida Police) ने समलैंगिक डेटिंग एप (Gay Dating App) के माध्यम से लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल (Blackmail), ठगी (Fraud) और लूटपाट (Robbery) करने वाले एक शातिर गिरोह का खुलासा किया है। थाना सेक्टर-113 (Sector 113 Police Station) पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के सरगना सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त समलैंगिक डेटिंग एप ग्राइंडर (Grindr App) के माध्यम से लोगों से दोस्ती करते थे और उन्हें मिलने के बहाने अपने ठिकाने पर बुलाते थे। वहां पहुंचने के बाद आरोपियों द्वारा पीड़ितों को धमकाकर नगदी और कीमती सामान लूट लिया जाता था।

पुलिस ने बताया कि यदि पीड़ित के पास मौके पर नगदी नहीं होती थी, तो आरोपी उन्हें एटीएम (ATM) तक ले जाकर जबरन पैसे निकलवाते थे। इस दौरान पीड़ितों को डराया-धमकाया भी जाता था ताकि वे पुलिस में शिकायत दर्ज न कराएं।

सेक्टर-113 थाना पुलिस ने आरोपियों को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से ठगी में प्रयुक्त चार मोबाइल फोन (Mobile Phones), एक कार (Car), दो कारों की नंबर प्लेट (Number Plates), एक चेन (Chain) और नगदी (Cash) बरामद की है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ लूट और ठगी के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।