Noida International Airport के उद्घाटन से पहले सांसद डॉ. महेश शर्मा का जनसंपर्क तेज, ग्रामीणों को दिया आमंत्रण

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Jewar News (27 March 2026): गौतमबुद्ध नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) ने आगामी 28 मार्च 2026 को प्रस्तावित Noida International Airport (जेवर एयरपोर्ट) के भव्य उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर अपने संसदीय क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। यह उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा। सांसद ने जेवर विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांवों में पहुंचकर लोगों को इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने के लिए आमंत्रित किया।

जनसंपर्क के दौरान सांसद ने साहबनगर क्षेत्र के अंतर्गत सिरसा, नाथीपुर, रामपुर और कर्रोल, शमशमनगर के कानीगढ़ी, गोविंदगढ़ और भगवंतपुर, झुप्पा छोटा व बड़ा झुप्पा, छातंगा बड़ा व छोटा छातंगा, छातंगा मल्ला, अट्टा गुजरान के गुनपुरा, नौरंगपुर और जगनपुर, महमूदपुर गुर्जर के धनौरी कला और धनौरी खुर्द, डेरीन गुजरान के ढाकवाला और मुहफाड़, समसपुर के कनारसी, कनरसा और नवादा, सिरसा के गिरधरपुर व घंघौला, तथा खानपुर (कासना) सहित अनेक गांवों में लोगों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से आत्मीय भेंट कर उन्हें 28 मार्च को सुबह 9:30 बजे उद्घाटन स्थल पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया।

ग्रामीणों ने सांसद के प्रति अपना विश्वास जताते हुए कहा कि जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने से स्थानीय युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे, जिससे पलायन में कमी आएगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं व्यापारियों, किसानों और उद्यमियों ने भी इस महत्वाकांक्षी परियोजना का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा और लघु एवं मध्यम उद्योगों को वैश्विक बाजार तक पहुंचने का सशक्त माध्यम मिलेगा।

अपने संबोधन में सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि यह एयरपोर्ट केवल एक बुनियादी ढांचा परियोजना नहीं, बल्कि “नए भारत” के निर्माण की दिशा में एक दूरदर्शी पहल है। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट के आसपास विकसित हो रहे औद्योगिक कॉरिडोर, लॉजिस्टिक हब और अन्य सहायक परियोजनाएं इस क्षेत्र को एक प्रमुख आर्थिक केंद्र के रूप में स्थापित करेंगी। इससे निवेश के नए अवसर उत्पन्न होंगे और क्षेत्र में तेज़ी से समग्र विकास को गति मिलेगी।

इस जनसंपर्क अभियान के दौरान सांसद प्रतिनिधि सतपाल तालान, सोनू वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, संजीव शर्मा, भोला शर्मा, रविंद्र उर्फ बॉबी शर्मा, संजय शर्मा और ओमदत्त शर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। अंत में सांसद ने सभी नागरिकों से पुनः अपील की कि वे इस ऐतिहासिक अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।