बीजेपी आज जारी करेगी अपना अंतिम संकल्प पत्र, केजरीवाल ने अमित शाह को दी ये सलाह!
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (24 जनवरी, 2025): दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आज अपना संपूर्ण संकल्प पत्र जारी करेगी। ग्रह मंत्री अमित शाह दोपहर 2:30 बजे दिल्ली बीजेपी कार्यालय में इस संकल्प पत्र के तीसरे और अंतिम हिस्से को लॉन्च करेंगे।
बीजेपी ने अपने मैनिफेस्टो को “संकल्प पत्र” नाम दिया है, जिसमें मध्यम वर्ग के हितों पर विशेष ध्यान देने की संभावना है। इससे पहले, संकल्प पत्र का पहला भाग बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने और दूसरा भाग सांसद अनुराग ठाकुर ने जारी किया था।
हालांकि इसको लेकर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि “कल अमित शाह जी बीजेपी का संकल्प पत्र III लॉन्च कर रहे हैं। मेरा उनसे निवेदन है कि जो आम आदमी पार्टी की दिल्ली में पहले से लागू योजनाएं हैं जैसे फ्री बिजली/पानी, उनका फिर से ऐलान मत कर देना प्लीज़। दिल्ली को लेकर बीजेपी का अपना क्या प्लान और विज़न है, वो बताना। दिल्ली की क़ानून व्यवस्था ठीक करने में आप विफल क्यों हुए और अब क्या करोगे – ये बताना”
बीजेपी का यह कदम आम आदमी पार्टी के मुफ्त सेवाओं के मॉडल को चुनौती देने के तौर पर देखा जा रहा है। चुनाव में सभी पार्टियां मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए पूरी ताकत लगा रही हैं। बीजेपी का मानना है कि उनका यह संकल्प पत्र जनता के बीच बड़ा प्रभाव डाल सकता है। अब देखना होगा कि पार्टी के ये वादे चुनाव परिणामों को कितना प्रभावित करेंगे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।