Noida International Airport उद्घाटन समारोह: विधायक धीरेंद्र सिंह की डिजिटल क्रिएटर मृदुल तिवारी से खास बातचीत
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (27/03/2026): नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा होने जा रहा है, उसको लेकर पूरे जनपद गौतमबुद्ध नगर में उत्साह का माहौल है। इस ऐतिहासिक अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय डिजिटल क्रिएटर मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari) (THEMRIDUL7) ने युवाओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उनकी यह अपील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और युवाओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने मृदुल के साथ बातचीत के दौरान कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि यह परियोजना न केवल गौतमबुद्धनगर, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश की औद्योगिक प्रगति को नई ऊंचाई देगी।
विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा, आज मृदुल जैसे यूथ आइकन (Youth Icon) हमारे साथ हैं और एयरपोर्ट जैसे बड़े प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी ले रहे हैं। यह वही परियोजना है जो क्षेत्र में खुशहाली के नए द्वार खोलेगी। इससे असंख्य युवाओं को रोजगार मिलेगा और प्रदेश ने औद्योगिक विकास में एक बड़ी छलांग लगाई है। देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट हमारे क्षेत्र में बनना गर्व की बात है।
इस दौरान मृदुल ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह एयरपोर्ट स्थानीय लोगों, खासकर युवाओं के लिए बड़े अवसर लेकर आएगा। उन्होंने कहा, सबसे पहले मैं विधायक धीरेंद्र सिंह का धन्यवाद करना चाहता हूँ। हमारे ग्रेटर नोएडा और जेवर क्षेत्र के लोगों के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है। इससे व्यवसाय और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। प्रॉपर्टी के दाम बढ़ेंगे, टैक्सी, होटल, रेस्टोरेंट जैसे कई सेक्टर में काम के मौके बनेंगे और छोटे-छोटे लघु उद्योग शुरू करने का रास्ता मिलेगा।
उन्होंने आगे कहा कि एयरपोर्ट बनने से यात्रा भी आसान हो जाएगी। अभी तक हमें फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली जाना पड़ता है और घंटों ट्रैफिक में फंसना पड़ता है। लेकिन अब हम अपने घर से करीब 30 मिनट में एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे और देश-विदेश कहीं भी आसानी से यात्रा कर पाएंगे। यह हम सभी के लिए बेहद खुशी की बात है। मृदुल ने अंत में युवाओं और क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होकर इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजनाओं में से एक है। Zurich Airport International AG की भागीदारी से विकसित यह एयरपोर्ट आधुनिक तकनीक, विश्वस्तरीय सुविधाओं और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए जाना जाएगा।
पहले चरण में यह एयरपोर्ट लाखों यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा, जबकि भविष्य में इसे एशिया के सबसे बड़े एविएशन हब के रूप में विकसित करने की योजना है। इसके साथ ही यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र में निवेश, लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
जेवर एयरपोर्ट का लोकार्पण न केवल एक बुनियादी ढांचा परियोजना का उद्घाटन है, बल्कि यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक विकास की नई शुरुआत भी है। युवाओं की उम्मीदों, रोजगार के अवसरों और क्षेत्रीय विकास को लेकर यह परियोजना एक गेम चेंजर साबित होने की उम्मीद है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।