महानगरों में ट्रैफिक जाम बना बड़ी चुनौती, संसद में राघव चड्ढा ने उठाया मुद्दा

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (27/03/2026): देश के बड़े महानगरों में बढ़ते ट्रैफिक जाम को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने संसद में चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता, पुणे और चेन्नई जैसे शहरों में ट्रैफिक की स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी है।

राघव चड्ढा ने कहा कि सुबह और शाम के समय दिल्ली के रिंग रोड, आश्रम चौक, धौला कुआं और दिल्ली-गुड़गांव एनएच-8 जैसे इलाकों में लंबा जाम आम बात हो गई है। इसी तरह बेंगलुरु के सिल्क बोर्ड जंक्शन और आउटर रिंग रोड, कोलकाता के एजेसी बोस रोड और चौरंगी रोड, तथा मुंबई के अंधेरी-बांद्रा से फोर्ट तक के रास्तों पर भी यातायात की रफ्तार बेहद धीमी रहती है।

उन्होंने कहा कि कई बार स्थिति ऐसी हो जाती है कि लोग अपनी गाड़ियों में बैठे-बैठे ही दफ्तर का काम करने और ऑनलाइन मीटिंग में शामिल होने को मजबूर हो जाते हैं।

सांसद के अनुसार, ट्रैफिक जाम केवल असुविधा का विषय नहीं है, बल्कि इससे बड़े पैमाने पर आर्थिक और समय की हानि भी हो रही है। आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि बेंगलुरु में एक व्यक्ति सालाना औसतन 168 घंटे ट्रैफिक में फंसा रहता है। वहीं पुणे में यह समय 152 घंटे, मुंबई में 126 घंटे, दिल्ली में 114 घंटे, कोलकाता में करीब 110 घंटे और चेन्नई में लगभग 100 घंटे है।

राघव चड्ढा ने कहा कि ट्रैफिक जाम के कारण उत्पादकता में कमी आती है, ईंधन की खपत बढ़ती है, प्रदूषण में इजाफा होता है और लोगों के जीवन की गुणवत्ता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले वर्ष देश में करीब ढाई करोड़ नए वाहनों का पंजीकरण हुआ, जिनमें अधिकांश निजी वाहन थे।

इस समस्या के समाधान के लिए राघव चड्ढा ने केंद्र सरकार से ‘नेशनल अर्बन डीकंजेशन मिशन’ शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इसके तहत बेहतर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था, स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम और वैज्ञानिक पार्किंग नीति पर काम किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि शहर ट्रैफिक जाम में फंसे रहेंगे, तो देश की अर्थव्यवस्था तेज रफ्तार से आगे नहीं बढ़ पाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।