संतुलित और भविष्य उन्मुख है दिल्ली बजट: सांसद प्रवीण खंडेलवाल

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (24 March 2026): दिल्ली के बजट 2026 को लेकर सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने इसे संतुलित, प्रगतिशील और भविष्य उन्मुख दस्तावेज बताते हुए स्वागत किया है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की ओर से बजट को एक दूरदर्शी रोडमैप बताया गया है, जो नरेंद्र मोदी के आधुनिक, समावेशी और आत्मनिर्भर भारत के विज़न के अनुरूप है।

सांसद खंडेलवाल ने कहा कि बजट में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास पर दिया गया विशेष जोर दिल्ली की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा, लॉजिस्टिक्स लागत को कम करेगा और ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस को मजबूती देगा। उन्होंने आधुनिक फल, सब्जी और फूल मंडी के प्रस्ताव को एक बड़ा सुधार बताते हुए कहा कि इससे सप्लाई चेन मजबूत होगी, बर्बादी घटेगी और किसानों व व्यापारियों को बेहतर मूल्य मिल सकेगा।

ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के फैसले को उन्होंने सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उनके अनुसार यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक होगी, बल्कि स्वच्छ तकनीकों के क्षेत्र में नए आर्थिक अवसर भी पैदा करेगी। साथ ही, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने पर जोर एक स्वस्थ और अधिक उत्पादक कार्यबल तैयार करेगा।

खंडेलवाल ने 5 आईआईटी के सहयोग से उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने की योजना को नवाचार और अनुसंधान के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे स्टार्टअप्स और उभरते उद्योगों को नई ऊर्जा मिलेगी। वहीं, महिला हाट आउटलेट्स की शुरुआत को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में अहम पहल बताया, जिससे उनकी बाजार तक पहुंच बढ़ेगी।

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 50,000 नए कैमरों की स्थापना को उन्होंने व्यापार और निवेश के लिए अनुकूल वातावरण बनाने वाला कदम बताया। इसके अलावा गिग वर्कर्स, ट्रांसजेंडर समुदाय और ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए बोर्ड्स का गठन तथा एमएसएमई के लिए कॉमन फैसिलिटी सेंटर स्थापित करने को समावेशी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने आगे कहा कि प्रस्तावित वेयरहाउसिंग नीति लॉजिस्टिक्स ढांचे को आधुनिक बनाएगी और सप्लाई चेन की दक्षता बढ़ाएगी। रैंप योजना के तहत एमएसएमई प्रशिक्षण छोटे व्यापारियों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बढ़ाने और डिजिटल सशक्तिकरण को मजबूती देने में सहायक होगा।

दिल्ली सेमीकंडक्टर पॉलिसी और ड्रोन पॉलिसी को भविष्य की तकनीकों में दिल्ली को अग्रणी बनाने वाला कदम बताते हुए खंडेलवाल ने कहा कि इससे निवेश आकर्षित होगा और उच्च गुणवत्ता वाले रोजगार के अवसर पैदा होंगे। साथ ही, कार्बन क्रेडिट मोनेटाइजेशन योजना को उन्होंने आर्थिक विकास और पर्यावरणीय संतुलन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने वाली पहल बताया।

अंत में प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि यह बजट इन्फ्रास्ट्रक्चर, तकनीकी प्रगति और सामाजिक समावेशन का संतुलित मिश्रण है। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि इन योजनाओं का प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाता है, तो यह बजट न केवल दिल्ली की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा, बल्कि राजधानी को देश के सबसे सशक्त और प्रतिस्पर्धी व्यापारिक केंद्र के रूप में स्थापित करने में भी अहम भूमिका निभाएगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।