ITS इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन
मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग एवं इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (IIC), आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा द्वारा अपनी “एक्सपर्ट टॉक” श्रृंखला के अंतर्गत 23 मार्च 2026 को एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान का विषय “कॉम्पोजिट्स के मूलभूत सिद्धांत, औद्योगिक एवं रणनीतिक अनुप्रयोग” रहा।
इस अवसर पर अहमदाबाद यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. हेमंत चौहान ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कॉम्पोजिट्स के विभिन्न पहलुओं और क्षेत्रों को सरल एवं प्रभावी तरीके से समझाया तथा विषय पर गहन जानकारी प्रदान की।
डॉ. चौहान ने इतिहास के माध्यम से सामग्री विकास के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने विमान के विभिन्न हिस्सों में कॉम्पोजिट्स के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही, उन्होंने एयरोस्पेस, मिसाइल, पिस्टल, रक्षा एवं सुरक्षा क्षेत्रों में धातुओं के स्थान पर कॉम्पोजिट्स के बढ़ते उपयोग पर प्रकाश डाला। अंत में उन्होंने कॉम्पोजिट्स क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न करियर अवसरों के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी।
कार्यक्रम की शुरुआत में मैकेनिकल एवं सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संजय यादव ने मुख्य अतिथि एवं उनकी टीम का स्वागत किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के मार्गदर्शन कार्यक्रमों की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रो. हर्ष गुप्ता ने मुख्य वक्ता का परिचय दिया एवं कार्यक्रम का संचालन किया।
इस व्याख्यान में 70 से अधिक विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने भाग लिया। सत्र के दौरान डॉ. चौहान ने विद्यार्थियों के सभी प्रश्नों के उत्तर दिए। अंत में प्रो. हर्ष गुप्ता ने मुख्य वक्ता एवं उनकी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।