आगामी बजट सत्र को लेकर दिल्ली विधानसभा की नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने क्या चेतावनी दे दी?

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (22 March 2026): दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। नेता प्रतिपक्ष Atishi ने विधानसभा अध्यक्ष को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर आम आदमी पार्टी (AAP) के चार विधायकों का निलंबन रद्द नहीं किया गया, तो उनकी पार्टी आगामी बजट सत्र का पूरी तरह बहिष्कार करेगी। इस बयान के बाद सियासी माहौल गरमा गया है।

आतिशी ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विशेषाधिकार हनन नोटिस और निलंबन के जरिए विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ बताते हुए कहा कि यह कदम असंवैधानिक है और विपक्ष के अधिकारों का हनन करता है।

विपक्ष की नेता ने बताया कि AAP के चार विधायक संजीव झा, कुलदीप कुमार, और जरनैल सिंह को न केवल निलंबित किया गया, बल्कि उन्हें विधानसभा के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप से भी हटा दिया गया। साथ ही, लोक लेखा समिति की बैठकों में भी उन्हें शामिल नहीं किया जा रहा, जिससे उनकी विधायी भूमिका प्रभावित हो रही है।

आतिशी ने साफ कहा कि अगर इन विधायकों का निलंबन वापस नहीं लिया गया, तो आम आदमी पार्टी का कोई भी विधायक बजट सत्र में हिस्सा नहीं लेगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से कई विशेषाधिकार उल्लंघन के नोटिस दिए गए हैं, जो राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश का हिस्सा है।

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है, जिसमें आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की जाएगी। वर्तमान में सदन में भाजपा के 48 विधायक हैं, जबकि AAP के 22 विधायक हैं। ऐसे में यदि AAP सत्र का बहिष्कार करती है, तो यह दिल्ली की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम साबित हो सकता है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।