दिव्यांग सैनिकों की पेंशन पर टैक्स हटाने की मांग, संसद में राघव चड्ढा ने उठाया मुद्दा

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (22/03/2026): केंद्रीय बजट 2026 को लेकर सशस्त्र बलों के दिव्यांग सैनिकों की पेंशन पर टैक्स लगाने का मुद्दा सामने आया है। राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा ने इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए दिव्यांगता पेंशन को पूरी तरह टैक्स-फ्री रखने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि सीमा पर ड्यूटी के दौरान जब कोई सैनिक घायल होता है, तो वह या तो शहीद हो जाता है या फिर अपने शरीर का कोई हिस्सा खो देता है। ऐसे में सरकार द्वारा दी जाने वाली दिव्यांगता पेंशन कोई लाभ या इनाम नहीं, बल्कि एक तरह का मुआवजा है, क्योंकि सैनिक को जीवनभर शारीरिक चुनौतियों के साथ जीना पड़ता है।

राघव चड्ढा ने बताया कि वर्ष 1922 से अब तक दिव्यांगता पेंशन पर कभी आयकर नहीं लगाया गया था, लेकिन बजट 2026 में इस पर मिलने वाली टैक्स छूट को खत्म करने की बात सामने आई है।

उन्होंने इस नीति में विसंगति का भी जिक्र किया। उनके अनुसार, यदि कोई सैनिक घायल होने के बाद सेवा छोड़ देता है तो उसकी पेंशन टैक्स-फ्री रहती है, लेकिन यदि वही सैनिक विकलांग होने के बावजूद अपनी सेवा जारी रखता है और कार्यकाल पूरा करता है, तो रिटायरमेंट के बाद उसकी दिव्यांगता पेंशन पर टैक्स लगाया जाता है।

इस मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इससे उन सैनिकों के साथ अन्याय होता है, जो घायल होने के बाद भी देश की सेवा जारी रखते हैं।

अंत में उन्होंने मांग की कि दिव्यांगता पेंशन पर लगाए गए टैक्स को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए, ताकि सैनिकों के सम्मान और उनके बलिदान के साथ न्याय किया जा सके।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।