जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन को लेकर भाजपा की मंडल स्तरीय बैठकों में रणनीति तैयार
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (22/03/2026): भारतीय जनता पार्टी, जनपद गौतमबुद्धनगर द्वारा 28 मार्च को प्रस्तावित जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से विभिन्न मंडलों में व्यापक स्तर पर बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों का आयोजन सूरजपुर, दादरी नगर, दादरी देहात, जारचा, बिसरख, ग्रेटर नोएडा, जेवर, रबूपुरा, दनकौर, बादलपुर और कासना मंडलों में किया गया, जहां कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई।
जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने जेवर, कासना, रबूपुरा और दनकौर मंडलों की बैठकों में भाग लेते हुए आयोजन की रूपरेखा, जिम्मेदारियों के निर्धारण और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम क्षेत्र के विकास और नई संभावनाओं का प्रतीक है, जिसे जनभागीदारी और संगठन की ताकत के साथ भव्य और ऐतिहासिक बनाना सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और अनुशासन के साथ कार्यक्रम की तैयारियों में जुटें और अधिक से अधिक लोगों को इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित करें। साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 मार्च को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने और तैयारियों की समीक्षा के लिए पहुंचेंगे।

बैठकों में पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाटी, नरेंद्र डाढा, जिला महामंत्री वीरेंद्र भाटी, ठाकुर धर्मेंद्र भाटी, धर्मेंद्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष दीपक भारद्वाज, पवन रावल, अरुण शर्मा, पवन नागर, सतेंद्र नागर, विकास चौधरी, सरदीप नागर, कर्मवीर आर्य, चंद्रमणि भारद्वाज, योगेश चौहान, गीता सागर, रजनी तोमर, गायत्री तिवारी, मुकेश भाटी, अर्पित तिवारी, मनोज प्रधान, दिनेश भाटी, सुनील रावत, राजीव सिंघल, भिखारी सिंह, धीर राणा, लोकेश त्यागी, महेंद्र नागर, गजेंद्र वाल्मीकि, संजीव शर्मा, सचिन गौतम, अश्वनी गोयल समेत अन्य पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इन बैठकों के माध्यम से पार्टी ने स्पष्ट संकेत दिया कि जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन कार्यक्रम संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसे व्यापक जनसहभागिता के साथ सफल बनाने की दिशा में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।