NDMC का बड़ा फैसला: PNG पाइपलाइन के लिए सड़क बहाली शुल्क 3 महीने तक माफ

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (21 मार्च 2026): नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने आम जनता को राहत देने और स्वच्छ ईंधन के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। परिषद ने 20 मार्च 2026 को जारी एक सर्कुलर के तहत इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) द्वारा पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन के विस्तार को तेज करने के उद्देश्य से सड़क बहाली शुल्क को तीन महीने के लिए माफ कर दिया है।

इस फैसले के तहत अब NDMC क्षेत्र में PNG पाइपलाइन बिछाने के दौरान लगने वाला सड़क बहाली शुल्क सर्कुलर जारी होने की तारीख से आगामी तीन महीनों तक नहीं लिया जाएगा। परिषद का मानना है कि इस कदम से पाइपलाइन से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी और निवासियों व संस्थानों को बिना देरी के PNG कनेक्शन उपलब्ध हो सकेंगे।

NDMC ने यह भी निर्देश दिया है कि IGL द्वारा पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क कटिंग की अनुमति 24 घंटे के भीतर दी जाएगी, जिससे प्रक्रियात्मक देरी खत्म हो और काम तेजी से शुरू किया जा सके। साथ ही IGL को पर्याप्त जनशक्ति और संसाधन तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि काम प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा सके और खोदे गए स्थानों को समय पर भरकर सुरक्षित किया जाए।
पालिका परिषद के सड़क डिवीजनों को भी निर्देशित किया गया है कि वे प्रभावित सड़कों की बहाली तय समय सीमा में प्राथमिकता के साथ करें, जिससे यातायात बाधित न हो और आम लोगों को असुविधा से बचाया जा सके। सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

यह सर्कुलर परिषद के सक्षम प्राधिकारी, चेयरमैन की पूर्व स्वीकृति से जारी किया गया है। NDMC का यह कदम राजधानी में नागरिक-केंद्रित शासन, बेहतर शहरी बुनियादी ढांचे और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।